For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, राशिद खान को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली: पिछले एक दशक में अफगानिस्तान में क्रिकेट जिस तेजी के साथ उभरा है, उसने स्थानीय लोगों के अलावा समूची क्रिकेट बिरादरी पर सकारात्मक असर छोड़ा है। अफगानिस्तान ने विश्व कप 2019 में भी 10 टीमों में अपनी जगह बनाई थी। यह टीम इस महाप्रतियोगिता में भले ही एक भी मैच नहीं जीत पाई लेकिन इसने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ अपने खेल से सबका दिल जीत लिया था। ये दोनों ऐसे मैच थे जो अफगानिस्तान केवल अनुभवहीनता के कारण जीतते-जीतते रह गया था।

यहां ध्यान देने की बात यह भी है कि अफगानिस्तान ने यह विश्व कप ऐसे समय खेला जब वहां कप्तानी को लेकर भूचाल मचा हुआ था। विश्व कप से पहले ऐन वक्त पर असगर अफगान से कप्तानी छीनकर गुलबदीन नायब को सौंप दी गई थी। अब जब अफगानिस्तान विश्व कप से काफी पहले बाहर हो चुका है तो एक और बड़ी खबर अफगान क्रिकेट से आ रही है।

ब्रेकिंग न्यूज यह है कि अब गुलबदीन नायब को भी कप्तान के पद से हटा दिया गया है और अफगानिस्तान के सबसे बड़े मशहूर क्रिकेटर राशिद खान को बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है। जी हां, स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को अफगान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फार्मेट में टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। यह राशिद के करियर में बहुत ही बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। जबकि पूर्व कप्तान असगर अफगान की टीम मैनेजमेंट में दोबारा वापसी हुई है। उनको अब उप-कप्तान नियुक्त किया है।

फिलहाल ऐसा लग रहा है कि अफगानिस्तानी बोर्ड ने अपनी विश्व कप प्रदर्शन समीक्षा में गुलबदीन नायब की कप्तानी को बहुत अधिक प्रेरणात्मक नहीं पाया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप लीग मैच में गुलबदीन के खुद लगातार गेंदबाजी करने के फैसले की चारो तरफ कड़ी आलोचना हुई थी। गुलबदीन ने इस मैच में इतने रन दे दिए थे कि पाकिस्तान बाद में यह मैच जीत गया था।

Story first published: Friday, July 12, 2019, 17:45 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+