Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल, प्रिया पुनिया ने किया ड्रीम डेब्यू

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच आज से शुरू हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने बल्लेबाज प्रिया पूनिया के नाबाद 75 रनों की दमदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की है। भारत के लिए इस जीत में युवा बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिगेज ने भी बखूबी साथ निभाया और 55 रनों की शानदार पारी खेली। वड़ोदरा के रिलायंस स्टेडियम में आयोजित इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि अफ्रीकी बल्लेबाजों की भारतीय गेंदबाजों के सामने एक न चली और 45.1 ओवर के खेल में पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 164 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गई। भारतीय टीम ने इस आसान से लक्ष्य को महज 41.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले 6 मैचों की टी20 सीरीज में भी भारत ने 3-1 से सीरीज को जीत कर अपने नाम किया था।

प्रिया पुनिया और जेमिमाह रोड्रिगेज की शानदार शुरुआत

प्रिया पुनिया और जेमिमाह रोड्रिगेज की शानदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहतरीन रही और पूनिया ने पहले विकेट के लिए रॉड्रिगेज के साथ 83 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को नोनदूमिसो शानगासे ने तोड़ा। जेमिमाह के जाने के बाद पूनम राउत (16) ने पूनिया का साथ दिया और भारत को जीत की ओर ले गई। कप्तान मिताली राज ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली और पूनिया के साथ मिलकर मेजबान टीम को जीत दिलाई।

मिताली राज ने हासिल किया अनोखा रिकॉर्ड

मिताली राज ने हासिल किया अनोखा रिकॉर्ड

इस मैच के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 36 वर्षीय मिताली ने यहां दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बुधवार को मैदान पर उतरते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने इस मैच में नाबाद 11 रन बनाए। भारत ने इस मैच को आठ विकेट से अपने नाम किया।

भारत के लिए अब तक 204 वनडे मैच में खुल चुकी मिताली ने 26 जून 1999 में आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी और अब वह 50 ओवर के इस करियर में 20 साल और 105 दिन पूरे कर चुकी हैं। वह दो दशकों तक वनडे क्रिकेट खेलने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर भी हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज मिताली के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजों के सामने टेके घुटने

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजों के सामने टेके घुटने

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। मेहमान टीम की ओर से मारियान कैप ने सबसे अधिक 54 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, लाउरा वोल्वार्ट ने 39 रन बनाए। भारत के लिए अनुभवी झूलन गोस्वामी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि अन्य तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए।

Story first published: Wednesday, October 9, 2019, 21:22 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+