द्रविड़ ने आने से मना किया तो उनकी जगह सहवाग होंगे सम्मानित
कोलकाता। टी-20 विश्वकप में भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ कोलकाता के ईडेन गार्डेन में 19 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में कई बड़े दिग्गजों को सम्मानित भी किया जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग सहित कई हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। लेकिन यहां दिलचस्प बात यह है कि मैच में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ मौजूद नहीं रहेंगे। पहले उन्होंने यहां मैच देखने आने का फैसला लिया था। लेकिन बाद में उन्होंने यहां नहीं आने का फैसला लिया है। कोलकाता क्रिकेट एसोशिएशन का कहना है कि पहले द्रविड़ को सम्मानित किया जाना था।
ये 10 बड़े दिग्गज जो इस टी-20 विश्वकप के बाद ले सकते हैं सन्यास
लेकिन जब उन्होंने आने से मना कर दिया तो सहवाग को सम्मानित किये जाने का फैसला किया गया है। मैच में सहवाग सहित सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, इमरान खान, वकार युनुस, इंतिखाब आलम को सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को मैच शुरु होने से पहले शाम को छह बजे सम्मानित किया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
