द्रविड़ ,धोनी और कोहली- सुरेश रैना ने दी इन कप्तानों को रैंकिंग, नंबर 3 पर कौन रहा?
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट ने हाल ही में काफी तरक्की देखी है और पिछले समय में भी टीम इंडिया के पास कुछ अच्छे लीडर हुए हैं। क्रिकेट में यह एक दिलचस्प चर्चा का विषय रहता है कि कौन सा कप्तान कितना बेहतर था और कई बार खिलाड़ियों से यह मालूम करने की कोशिश की जाती है कि उनकी उनको किसकी कप्तानी में खेलना सबसे ज्यादा पसंद था। इस लिस्ट में ताजा नाम सुरेश रैना का जुड़ा है। सुरेश रैना खुद तो कप्तान नहीं बन सके लेकिन उन्होंने कुछ अच्छे लीडर्स के साथ खेला है।
किसी भी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करना हमेशा एक मुश्किल चुनौती होती है क्योंकि इसमें काफी सारी जिम्मेदारियां होती हैं और कप्तान के ऊपर बहुत ज्यादा प्रेशर होता है, उसको चल रहे मैच में कुछ फैसले बड़ी तेजी के साथ करने पड़ते हैं। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, विराट कोहली जैसे दिग्गजों की कप्तानी में खेला है जिनमें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को तो काफी सफलता मिली है।

धोनी को नंबर एक पर रखा है-
और जब सुरेश रैना से पूछा गया कि उनको किसकी कप्तानी में खेलना सबसे ज्यादा अच्छा लगा तो इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं थी कि उन्होंने अपने दोस्त महेंद्र सिंह धोनी को नंबर वन बताया है।
दरअसल सुरेश रैना ने जो कहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि उनका बेस्ट परफॉर्मेंस धोनी की कप्तानी के तहत ही आया था। धोनी और रैना के बीच में एक अच्छा खासा रिश्ता है। दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के लिए एक साथ कई क्रिकेट खेल चुके हैं। दोनों ने एक साथ रिटायरमेंट भी लिया था। रैना ने दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को बताया है क्योंकि यह राहुल द्रविड़ ही थे जिनके अंडर में सुरेश रैना का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हुआ था।

विराट कोहली को नंबर 3 पर रखा-
इसके बाद बारी भारतीय क्रिकेट टीम के अलग मौजूदा कप्तान विराट कोहली की आती है।
रैना ने आरजे रौनक के साथ यूट्यूब चैनल पर बातचीत में बताया, "मैं महेंद्र सिंह धोनी भाई के काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। वे तब एक बल्लेबाज थे और बाद में एक लीडर भी बने। जब मैंने भारत के लिए अपना करियर स्टार्ट किया तो राहुल द्रविड़ मेरे कप्तान थे। मैं माही भाई को नंबर वन कहूंगा, नंबर दो पर राहुल भाई रहेंगे और नंबर 3 पर रहेंगे विराट कोहली। मैंने विराट कोहली के साथ काफी सारी अच्छी साझेदारी की है और उसने कुछ बहुत ही बढ़िया रिकॉर्ड बनाए हैं। तो मेरा जो कप्तानी रैंक करने का ऑर्डर होगा वह इस प्रकार होगा- धोनी, राहुल और चीकू (विराट)।
अगर CSK में नहीं होते तो किस टीम से IPL खेलते, सुरेश रैना ने दिया जवाब

आईपीएल से एक्शन में होंगे रैना-
सुरेश रैना अब चेन्नई सुपर किंग्स का एक अभिन्न हिस्सा है और वे 19 सितंबर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम में नजर आएंगे। रैना फिलहाल दुबई में है क्योंकि आईपीएल 2021 का दूसरा चरण संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। सुपर किंग्स अच्छी स्थिति में है और रैना अपनी टीम को एक बार फिर से विजेता बनते हुए देखना चाहेंगे क्योंकि पिछले सीजन में भी आईपीएल यूएई में हुआ था और रैना की गैरमौजूदगी में तब चेन्नई सुपर किंग्स की हालत बहुत खराब थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
