-Staff
लंदन, 21 अक्तूबर: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले और टेस्ट एक्सपर्ट राहुल द्रविड़ को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने मानद आजीवन सदस्यता देने का निर्णय लिया है। द्रविड़ और कुंबले के अलावा यह सदस्यता दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक को भी दी गई है। तीनो को जल्द ही एक सादे समारोह में सदस्यता प्रदान की जाएगी।
ये तीनों दिग्गज एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति में भी शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों को एमसीसी के क्रिकेट प्रमुख जॉन स्टीफेंसन क्लब की टाई भेंट करेंगे। इस सबंध में जानकारी देते हुए स्टीफेंसन ने कहा कि क्लब की क्रिकेट समिति का सदस्य रहते हुए अनिल, राहुल और शॉन ने क्रिकेट जगत में अतुलनीय योगदान दिया है। हम इन्हें क्लब की मानद आजीवन सदस्यता से नवाजकर प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं।
विश्व क्रिकेट समिति इस हफ्ते दिल्ली में एक बैठक करने वाली है जिसमें क्रिकेट को प्रभावित करने वाले कारकों पर विचार किया जाएगा। इस बैठक के बाद समिति क्रिकेट की बेहतरी और इसके प्रशासन में सुधार के लिए कुछ प्रस्ताव जारी करेगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, October 21, 2008, 13:45 [IST]
Other articles published on
Oct 21, 2008