Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैसे कोहली का दिया खास बैट चुराकर भागा था स्टार अफगान खिलाड़ी, राशिद खान का खुलासा

नई दिल्ली। एक समय था जब कप्तान कोहली शब्दों के जरिए बातचीत को ज्यादा तवज्जों देते थे लेकिन हाल के सालों में उन्होंने अपने बात करने के अंदाज को अविश्वसनीय तरीके से बदल दिया है। अब वे मुंह से कम और अपने बल्ले से ज्यादा बोलते हैं। बल्ला भी ऐसा बोलता है कि गरजता ज्यादा है। कोहली विश्व क्रिकेट में जिंदादिल क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब उन्होंने अपना बल्ला किसी अन्य क्रिकेटर को तोहफे के रूप में दे दिया।

कोहली ने दिया था राशिद को अपना बल्ला-

कोहली ने दिया था राशिद को अपना बल्ला-

ऐसे ही एक वाकये में उन्होंने टी-20 विश्व कप 2016 के दौरान अपना बल्ला पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भेट करके काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी खुलासा किया है कि उनको भी कोहली बैट गिफ्ट कर चुके हैं। लेकिन दुर्भाग्य से यह बल्ला राशिद के पास ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सका। अफगानिस्तान को विश्व कप में अपना पहला मैच 1 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

बड़ा ही खास है कोहली का बल्ला-

बड़ा ही खास है कोहली का बल्ला-

इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए राशिद ने बताया कि उनको दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के बल्लों का इकठ्ठा करने का शौंक है। खान बताते हैं, 'जब आप बैटिंग स्किल को सीखना चाहते हैं तो आपको एक अच्छे बैट की दरकार होती है। मैंने कोहली, वार्नर और लोकेश राहुल से भी बैट लिया है। ये मुझे विश्व कप में रन बनाने में सहायता करेंगे।' इसी बीच राशिद ने कोहली के बल्ले के गायब हो जाने की कहानी भी बताई।

स्पेशल बैट की स्पेशल चोरी की कहानी-

उन्होंने बताया, 'जब मैं आयरलैंड के खिलाफ बैटिंग कर रहा था तो चौका मारने के प्रयास कर रहा था लेकिन गेंद छक्के के लिए चली गई। मुझे हैरानी हुई की बल्ले में जरूर कोई स्पेशल बात है। उस बल्ले (कोहली का बल्ला) से बल्लेबाजी करते हुए मैं हर गेंद को छ्क्के की ओर भेजने की स्थिति में था। जैसे ही मैं पवेलियन लौटा तो हमारे पूर्व कप्तान असगर अफगान आए और मुझसे वह बैट मांग लिया। उस समय मैंने मन ही मन कहा ओह नो, ये क्या हुआ।' राशिद ने आगे बताया, 'कप्तान ने पहले ही वह बैट मेरे बैग से बाहर निकाल लिया था और अपने बैग में डाल लिया था। वह एक स्पेशल बैट था जो एक स्पेशल खिलाड़ी का भी था।' बाद में राशिद ने हंसते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं असगर उस बल्ले के साथ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन ना करे और मुझे वापस लौटा दे।

VIDEO: पाकिस्तान की हार के बाद बौखलाए शोएब अख्तर, सरफराज अहमद की लगाई 'क्लास'

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+