Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेंडिस ही एकमात्र ख़तरा नहीं हैं: द्रविड़

बुधवार से कोलंबों में शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले राहुल द्रविड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,'' मेंडिस से होने वाले ख़तरे से हम भलीभांति परिचित है लेकिन मुथैया मुरलीधरन और चमिंडा वास जैसे गेंदबाज़ों को कम करके आंकना ठीक नहीं होगा.''

उनका कहना था कि निश्चित तौर पर मेंडिस उनके चार या पांच गेंदबाज़ों में से एक होंगे. लेकिन आप सिर्फ़ उन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते. उनके पास मुरलीधरन और चमिंडा वास जैसे गेंदबाज़ है जो मिलकर एक हज़ार से अधिक विकेट ले चुके हैं.

मेंडिस पर ध्यान केंद्रित करना ग़लती होगी. हम उन्हें मैच के दौरान ही खेलेंगे. हमने समय-समय पर कई गेंदबाज़ों का सामना किया और हम उनके ख़िलाफ़ सफल रहे हैं
पूर्व भारतीय कप्तान ने मेंडिस की गेंदों को समझने का भरोसा जताते हुए कहा,'' मेंडिस पर ध्यान केंद्रित करना ग़लती होगी. हम उन्हें मैच के दौरान ही खेलेंगे. हमने समय-समय पर कई गेंदबाज़ों का सामना किया और हम उनके ख़िलाफ़ सफल रहे हैं.''

द्रविड़ के मुताबिक श्रीलंका को लसिथ मलिंगा, फरवीज़ महरूफ़ और दिलहारा फर्नांडो की कमी खलेगी लेकिन उसके गेंदबाज़ी आक्रमण में अब भी काफ़ी क्षमता है.

उन्होंने कहा,'' श्रीलंकाई खिलाड़ी घर में हमेशा बड़ा ख़तरा होते हैं. मुथैया मुरलीधरन काफ़ी असरदार है और चमिंडा वास काफ़ी चतुर गेंदबाज़ हैं.''

श्रीलंकाई बल्लेबाजों के बारे में द्रविड़ ने कहा,'' श्रीलंका की बल्लेबाज़ी काफ़ी मजबूत है. जयसूर्या, महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ऐसे बल्लेबाज़ है जो अकेले अपने दम पर मैच को किसी भी स्थिति से निकालने का अनुभव रखते है.''

उनका कहना था कि हमारे गेंदबाज़ों को उनको नियंत्रण में रखने के लिए सटीक गेंदबाज़ी करनी होगी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+