एलिस पेरी की बॉलिंग का सामने करने के लिए 'रिटायरमेंट से बाहर' आएंगे तेंदुलकर
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलियाई महिला तेज गेंदबाज एलिस पेरी का सामना करने के लिए रिटायरमेंट से बाहर आने के लिए तैयार हैं। रविवार, 9 फरवरी को मेलबर्न में जंक्शन ओवल में बिग अपील डबल-हेडर के दौरान यह आमना-सामना होगा। तेंदुलकर यहां पर रिकी पोंटिंग की टीम के कोच के रूप में बुशफायर बैश चैरिटी खेल में भाग लेंगे।
इसी दौरान पारी के बीच में ब्रेक के दौरान एसिल पेरी सचिन को बॉलिंग कराएंगी। पेरी इस समय तीन देशों की त्रिकोणीय टी20 सीरीज में खेल रही हैं जिसमें भारत और इंग्लैंड के रूप में अन्य देश शामिल हैं। शनिवार को न्यू साउथ वेल्स में जन्मी पेरी ने मास्टर ब्लास्टर को गेंदबाजी करने के लिए उत्साहित करते हुए, एक ओवर के लिए चैलैंज दिया है।
पेरी को ऑस्ट्रेलिया में एक वीडियो में सचिन को कहा, "सचिन, आपको यहां ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर मैच का समर्थन करते देखना शानदार है।"
उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि आप टीमों में से एक को कोचिंग दे रहे हैं, लेकिन हम में से कुछ पिछली रात की चैटिंग के आसपास बैठे थे और हमने सोचा कि यह आपको पूरी तरह से आश्चर्यजनक लगेगा कि आप पारी के ब्रेक में एक ओवर के लिए रिटायरमेंट से बाहर आ जाएं।"
तेंदुलकर को पेरी को जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लगा और उन्होंने चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा, "बढ़िया आइडिया है एलिस।" सचिन ने कहा कि उनके कंधे में चोट है और वह अपने डॉक्टर की सलाह पर मैदान में उतरेंगे।
"मैं वहाँ जाना पसंद करूँगा और एक ओवर बल्लेबाजी करूँगा (मेरे कंधे की चोट के कारण मेरे डॉक्टर की सलाह के खिलाफ)। उम्मीद है कि हम इस कारण (चैरिटी) के लिए पर्याप्त पैसा उत्पन्न कर सकते हैं, "सचिन ने उल्लेख किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
