20 साल की हुई शिखर धवन की बेटी, बर्थडे पर शेयर किया दोनों के डांस का VIDEO
नई दिल्ली: भारत के क्रिकेटर और स्टार ओपनर शिखर धवन की बेटी अलियाह मंगलवार को 20 साल की हो गई और बिंदास पिता ने उनके साथ एक प्यारा इंस्टाग्राम वीडियो डांस किया है। शिखर धवन हमेशा से एक मस्तमौला और उतने ही पारिवारिक इंसान रहे हैं। वे एक समर्पित पति, पिता की भूमिका में निरंतरता से दिखाई दिए हैं।
धवन ने जो ये वीडियो पोस्ट किया है वह उनकी बड़ी बेटी के साथ किसी समय किए गए डांस का है। उन्होंने कुछ डांस स्टेप बेटी के जन्मदिन के मौके पर पोस्ट करने उचित समझे-
'हैप्पी बर्थडे मेरी परी'
"हैप्पी बर्थडे मेरी परी! आप हमेशा के लिए चमकती रहें किसी स्टार की तरह जो आप हैं। मैं आपको बहुत मिस करता हूं। ध्यान रखें और अपने दिन का आनंद लें @aliyah_dhawan," 34 वर्षीय शिखर ने उनके वीडियो को कैप्शन दिया।
इस ऑस्ट्रेलियाई ने कहा- आप सोचते हो कोहली अच्छा है तो एक नजर बाबर आजम पर भी डाल लो
|
अलियाह की मां आयशा ने भी दी बधाई-
इस बीच, अलियाह की मां आयशा ने भी अपनी बड़ी बेटी के लिए एक प्यारा संदेश पोस्ट किया। "माई पार्टनर इन क्राइम फॉर लाइफ। माई राइड ओर डाई !!! यह खूबसूरत यंग लेडी मेरी आत्मा है, मेरा दिल मेरा जीवन !!! आप ही कारण हैं कि मैं आज मैं कौन हूं! भगवान आपको आशीर्वाद दे @alyah_dhawan आपको बहुत प्यार करता हूँ # हैप्पी 20वां बर्थडे मेरी प्रेरणा, "आयशा ने लिखा।
बता दें कि 44 साल की आयशा धवन की पिछली शादी से दो बेटियां, रिया, 14 और अलियाह हैं। शिखर और आयशा को प्यार हो गया और उन्होंने अक्टूबर 2012 में शादी कर ली। 2015 में, इस जोड़े से बेटा जोरावर हुआ है।

जोरावर के साथ भी डांस करते रहते हैं धवन-
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के 'गब्बर' यानी कि शिखर धवन मस्तमाैला जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। विवादों से हमेशा दूर रहने वाले धवन हंसते हुए आलोचनाओं को जवाब देना जानते हैं।
फिलहाल मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करने वाला ये दिग्गज क्रिकेटर भी कोरोना वायरस के कारण घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। देश में 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया गया है। ऐसे में अपने फैंस को घर में रहकर कैसे समय व्यतीत किया जा सकता है, इसका संदेश भी धवन लगातार दे रहे हैं। फिलहाल उन्होंने अपने बेटे के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया जिसे बेहद पसंद किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
