Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के लिये बुरी खबर, हैमस्ट्रिंग के चलते अभी एक और मैच नहीं खेलेंगे रायडु

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल के इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं और फैन्स को हर मैच के दौरान एक अलग स्तर का रोमांच देखने को मिला। इस बीच आईपीएल के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अंबति रायडु हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच में नजर नहीं आये। वहीं अब उनकी चोट को लेकर अपडेट आया है जो सीएसके फैन्स के लिये थोड़ा निराश करने वाली है।

सीएसके की ओर से मिली अंबति रायडु की हेल्थ अपडेट के अनुसार टॉप ऑर्डर का खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते शुक्रवार को दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नहीं खेल पायेगा। उल्लेखनीय है कि सीएसके की टीम ने पहले पहले मैच में मुबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की तो वहीं दूसरे मैच में 216 रनों का पीछा करते हुए 16 रन से चूक गई।

और पढ़ें: MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, खास लिस्ट में हुए शामिल

मुंबई के खिलाफ मैच में अंबति रायडु ने 71 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी जबकि राजस्थान के खिलाफ में उनकी गैर मौजूदगी में शामिल किये गये ऋतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले आउट हो गये थे। रायडु को यह चोट मुंबई के खिलाफ मैच में लगी थी।

वहीं सीएसके की टीम को उम्मीद है कि उसके हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और अंबति रायडु जल्द ठीक होकर चौथे मैच के लिये उपलब्ध रहें। ब्राावो अपनी घुटने की चोट के चलते अब तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाये है।

और पढ़ें: MI vs KKR: मैदान पर उतरते ही पोलार्ड ने हासिल किया खास मुकाम, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

गौरतलब है कि दूसरे मैच के दौरान सीएसके की टीम को संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि दिल्ली के खिलाफ तीसरे मैच में टीम जबरदस्त तरीके से वापसी करना चाहेगी। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपना चौथा मैच सननराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 अक्टूबर को खेलना होगा।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 22:46 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+