पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज ने पोलार्ड को टीम से निकालने को कहा, जानिए क्यों
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज रहे वकार युनुस ने वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड पर निशाना साधा है। उन्होंने पोलार्ड को टीम से निकाले जाने को कहा है।
टीम से निकालने की अपील
वकार के मुतबिक, पोलार्ड की मौजूदगी से वेस्टइंडीज टीम के अन्य प्लेयर्स का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के साथ होने वाले अंतिम वनडे मैच में न खिलाने को कहा है।
नहीं की बड़े शॉट लगाने की कोशिश
रविवार को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के 338 रनों के विशाल पहाड़ को वेस्टइंडीज चेज कर रही थी। वकार की मानें तो पोलार्ड ने जीतने के लिए बड़ा शॉट लगाने की बिलकुल कोशिश ही नहीं की। वेस्टइंडीज यह मैच 59 रनों से हार गया था।
टीम का मनोबल गिराने वाला रवैया
आपको बता दें कि इस मैच के 38वें ओवर में पोलार्ड मैदान में उतरे। वेस्टइंंडीज को उस वक्त प्रति ओवर 12 रन चाहिए थे। स्कोर था चार विकेट पर 194 रन। वकार का मानना है कि पोलार्ड ने किसी भी टी20 मैच में उनका रवैया टीम का मनोबल गिराने वाला रहा है।
टी20 सीरीज भी गंवा चुका वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही तीन मैचों की टी20 सीरीज 0-3 से हार चुका है। इसके साथ ही अब एकदिवसीय सीरीज में भी वो 0-2 से पीछे चल रहा है। सीरीज का अंतिम मैच बुधवार को अबुधाबी में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

