Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेल और ब्रावो ने किया कंडोम का विज्ञापन, कर रहे 'चैंपियन-चैंपियन' गाने पर डांस, Video

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार प्लेयर्स क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दोनों मस्त खिलाड़ी तो हैं हीं, साथ ही बेहतरीन कलाकार भी हैं। ब्रावो जहां उम्दा सिंगर हैं तो वहीं गेल शानदार डांसर।

ब्रावों का चैंपियन सांग्स तो आपको याद ही होगा, जिसने टी 20 विश्वकप के दौरान सफलता की एक नई कहानी लिखी थी लेकिन अब इस गाने के साथ ब्रावो ने कुछ नया प्रयोग किया है जिसमें उनका साथ दिया है उनके साथी क्रिस गेल ने।

दरअसल दोनों इंडियन कंडोम ब्रांड 'Skore' का विज्ञापन कर रहे हैं, जिसका एड सांग चैंपियन सांग्स की थीम पर आधारित है। ये एड यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। 2:25 सेकेंड के इस वीडियो को अबतक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो में दोनों क्रिकेटर चैंपियन-चैंपियन गाने की धुन पर डांस कर रहे हैं। हालांकि, गाने के बोल कुछ बदल दिए गए हैं। इसमें ब्रावो और गेल बोलते हैं, 'Why Be A Player , When You Can Be A Champion?'

इस नए कैंपेन के बारे में बात करते हुए स्कोर कंडोम के मार्केटिंग हेड विशाल व्यास ने गेल और ब्रावो की तारीफ की। आपको बता दें कि स्कोर TTK ग्रुप का हिस्सा है। यह ग्रुप इंडियन है। तीन सालों में ही स्कोर भारत में कंडोम बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+