कंगारुओं को हलके में न ले भारत: गांगुली
मेलबर्न, 7 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अभ्यास मैचों के दौरान अपने साथियों से कहा है कि वे आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलियाई टीम को कमजोर न समझें।
आस्ट्रेलिया के एक समाचार पत्र से बातचीत में गांगुली ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम भले ही औसत फार्म में है लेकिन उसमें परिस्थितियों के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया भले ही बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन उसके आधार पर आस्ट्रेलियाई टीम को कमजोर समझने की गलती टीम इंडिया न करे। उनके खिलाफ रणनीति में नरमी नहीं बरतनी चाहिए। टेस्ट और अभ्यास मैच बिल्कुल अलग होते हैं लिहाजा मैं अपनी टीम को पूरी तरह सावधान रहने की जरूरत है।
गांगुली का कहना है कि ब्रेट ली की अगुआई में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ली के अलावा आस्ट्रेलियाई आक्रमण पंक्ति में मिशेल जानसन और स्टुअर्ट क्लार्क शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलियाई मैगजीन डेली टेलीग्राफ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में जगह पाने वाले गांगुली ने कहा कि वे आस्ट्रेलिया पर जीत के साथ अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म करना चाहते हैं।
गांगुली ने कहा कि आस्ट्रेलिया को हराना हर टीम का सपना रहा है। हालांकि इससे पहले हमने उसे हराया है। उन्होंने कहा, 'यह सीरीज मेरे लिए खास है क्योंकि मैं जीत के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेना चाहता हूं।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications