Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को हराने के बाद पाक टीम पर सरकार ने की ईनामों की बारिश

इस्लामाबाद, 21 जूनः चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को 180 रनों के बड़े अंतराल से हराकार पहली बार खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम पर जमकर धन वर्षा हो रही है। पाकिस्तान की नवाज सरकार से लेकर उसके क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियो पर खूब पैसे लुटाए हैं। पीसीबी के अध्यक्ष और शहरयार खान, कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने ने केवल टीम को पुरस्कृत किया है, बल्कि कोचिंग स्टाफ और पाकिस्तान की सफलता के लिए चयन समिति को भी पुरस्कृत किया है।

मंगलवार (21 जून) को पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने केंद्रीय अनुबंध के तहत खिलाडियों के लिये दो करोड़ 90 लाख रुपए का नकद बोनस देने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त बोर्ड प्रत्येक खिलाड़ी को दस लाख रूपये का बोनस देगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी से ट्राफी जीतने पर भी 20 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला है।

पीसीबी द्वारा पहचानना और पुरस्कृत करने के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 10 मिलियन (1 करोड़) रुपए प्रत्येक खिलाड़ी को देने की घोषणा की है। इसके अलावा पाकिस्तानी मशहूर बिल्डर रियाज मलिक ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 10 लाख रुपए और प्लाट देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि अपने पहले मैच में भारत के हाथों 124 रनों से हारने के बाद बड़ा उलटपेर करते हुए फाइनल तक पहुंची थी। पाकिस्तान की जीत के हीरो उसके तेज गेंदबाज हसन अली, मोहम्मद आमिर और जुनैद खान रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+