Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली के चयन से उत्साहित शाहरुख़

आईपीएल की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के मालिक शाहरुख़ ख़ान ने सौरभ गांगुली को टेस्ट टीम में चुने जाने का स्वागत किया है.पत्रकारों से बातचीत में शाहरुख़ ने कहा कि वो सौरभ गांगुली के चयन से काफ़ी खुश हैं.

शाहरुख़ ख़ान बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिलने कोलकाता आए थे.उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स का कोई भी खिलाड़ी चाहे वो गांगुली हों या अजंता मेंडिस या फिर ब्रैंडन जब वे अच्छा करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स का कोई भी खिलाड़ी चाहे वो गांगुली हों या अजंता मेंडिस या फिर ब्रैंडन जब वे अच्छा करते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है
शाहरुख़ का कहना था कि उन्होंने आईपीएल के अगले सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं और वो इसको लेकर उत्साहित हैं.

जब उनसे पूछा गया कि क्या गांगुली की वापसी किसी समझौते के तहत हुई है, इस पर शाहरुख़ ख़ान ने कहा,'' मैं शाहरूख़ ख़ान हूँ, बीसीसीआई नहीं.''

इसके पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नई चयन समिति ने पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को टेस्ट टीम में शामिल कर लिया था.

उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए किया गया है.ग़ौरतलब है कि सौरभ गांगुली को अभी हाल में हुई ईरानी ट्राफ़ी टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया था.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+