Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली ने संन्यास की घोषणा की

भारत के बायें हाथ के ज़बर्दस्त बल्लेबाज़ सौरभ गांगुली ने संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरिज़ उनकी आखिरी सीरिज़ होगी.

बेंगलुरु में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह घोषणा बिल्कुल अचानक की. उन्होंने पहले सभी सवालों के जवाब दिए और यहां तक कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के साथ रिटायरमेंट से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है.

जैसे ही प्रेस कांफ्रेस ख़त्म होने वाली थी, गांगुली ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस ख़त्म होने से पहले वो कुछ कहना चाहते हैं.

फिर गांगुली ने कहा, ' आप यहां से जाएं इससे पहले मैं एक बात कहना चाहूंगा कि ये मेरी आख़िरी शृंखला होगी. मैंने संन्यास लेने का फ़ैसला कर लिया है और यहां आने से पहले मैने टीम को यह बता दिया था.'

गांगुली के यह कहते ही पत्रकारों में खलबली मची लेकिन इसके बाद गांगुली ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.

उल्लेखनीय है कि गांगुली पिछले कुछ वर्षों से वनडे टीम में शामिल नहीं किए गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सीरिज़ में भी उनको शामिल करने की संभावना कम दिख रही थी.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संन्यास के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि जब कभी उन्हें लगेगा कि वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं वो संन्यास ले लेंगे. हालांकि किसी ने सोचा नहीं था कि इसी प्रेस कांफ्रेंस में वो रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे.

गांगुली को भारतीय टीम के फैव फाइव का हिस्सा माना जाता है. यानी सचिन, कुंबले, गांगुली, लक्ष्मण और द्रविड़.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+