डीआरएस विवाद पर आमने-सामने आए भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड
नई दिल्ली। बेंगलुरू टेस्ट के दौरान डीआरएस को लेकर भिड़ी ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमों के बाद अब दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड भी इसमें कूद गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलेंड ने विराट कोहली के स्टीव स्मिथ पर आरोप को गलत कहा तो अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी विराट कोहली के समर्थन की बात कही है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जे सदरलेंड ने कहा कि वो उन तमाम बयानों को खारिज करते हैं जो स्टीव स्मिथ की ईमानादारी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के लिए टीम की निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता और हम पूरी ईमानदारी के साथ मैदान में उतरते हैं। उन्होंने कहा कि स्टीव को लेकर विराट कोहली और टीम का व्यहवार अपमानजनक हैं।
बीसीसीआई ने कहा, आईसीसी मामले पर गौर करे
वहीं बीसीसीआई ने इस मामले पर कहा कि मैच का वीडियो कई बार देखने के बाद मामले पर चर्चा हुई और इसके बाद बोर्ड ने विराट कोहली और टीम के साथ खड़े होने का फैसला किया। बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि विराट कोहली एक परिपक्व क्रिकेटर हैं और मैदान में उनका व्यवहार अच्छा रहा है। डीआरएस मामले पर विराट को इलिट अंपायरों के पैनल में मौजूद अंपायर नायजेल लॉन्ग का समर्थन मिला और उन्होंने स्मिथ को पवेलियन जाने को कहा। बीसीसीआई ने कहा कि आईसीसी को इस मामले में कदम उठने चाहिए साथ ही बोर्ड ने उम्मीद जाहिर की कि बचे दो टेस्ट में टीमें खेल भावना दिखाएंगी।
बंगलुरू टेस्ट की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ उमेश यादव की गेंद पर 28 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए थे। इसके बाद स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा कर पूछा कि वो डीआरएस ले या नहीं। इसी का विरोध भारतीय टीम ने दर्ज करवाया था और इसे स्मिथ की बेईमानी कहा था जिसके बाद स्मिथ को पवेलियन लौटना पड़ा था। मैच के बाद स्मिथ ने भी अपनी गलती स्वीकार की थी और कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
