आईपीएल : मुरली का शतक, सुपर किंग्स 200 के पार (लीड-4)
विजय 50 गेंदों पर सात चौकों व 10 छक्कों की मदद से 114 रन बनाकर क्रीज पर थे। एल्बी मोर्केल 30 गेंदों पर 61 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।
इससे पहले, सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर श्रीकांत वाग की गेंद पर शेन वाटसन को कैच दे बैठे। सुरेश रैना अधिक देर नहीं टिके और 13 रनों के निजी स्कोर पर शेन वार्न की गेंद पर शॉन टेट के हाथों लपके गए।
स्थानीय चेपक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैथ्यू हेडेन ने मुरली विजय के साथ चेन्नई की पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
टूर्नामेंट में रॉयल्स ने अब तक आठ मैचे खेले हैं और इनमें से उसे चार में जीत जबकि इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर चेन्नई ने भी आठ मैच खेले हैं लेकिन उसे सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है और पांच मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications