गेंद के साथ छेड़खानी के चलते डूप्लेसिस पर लगा जुर्माना
दुबई। आस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉबर्ट टेस्ट मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डुप्लेसिस को गेंद के साथ छेड़खानी महंगी पड़ गई है। आईसीसी ने उनकी मैच फीस को 100 फीसदी काटने का फैसला लिया है।
एंडरसन के किंग पेयर पर आउट होते ही सहवाग ने निकाली अपनी भड़ास!
डुप्लेसिस पर जुर्माने का साथ उन्हें बड़ी राहत दी गई है, एडीलेड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने की डुप्लेसिस को अनुमति दी गई है। आईसीसी ने अपनी प्रेस रीलीज में इस बात की जानकारी दी है।
आईसीसी टेस्ट रैकिंग में कोहली की विराट छलांग
ICC कोड ऑफ कंडक्ट के दोषी
आईसीसी ने डुप्लेसिस को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट 2.2.9 का दोषी पाया गया है। टेलीविजन फुटेज के आधार पर यह साफ कहा जा सकता है कि डुप्लेसिस ने गेंद पर चमक लाने के लिए गलत चीज का इस्तेमाल किया।
आईसीसी के एंडी पाईक्रॉफ्ट ने इस मामले की सुनवाई करने के बाद अपना फैसला दिया, जिसमें डुप्लेसिस की फीस को 100 फीसदी काट लिया गया लेकिन उनपर मैच खेलने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया।
क्लीन स्वीप के लिए उतरेगी दक्षिण अफ्रीका
आपको बता दें कि 24 नवंबर से शुरु होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका पहली बार क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगा। पर्थ और होबॉर्ट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
