क्वार्टर फ़ाइनल में हार गईं साइना
ओलंपिक में भारत को एक और पदक की उम्मीद बैंडमिंटन में साइना नेहवाल की हार के साथ टूट गई. वे क्वार्टर फ़ाइनल में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं.
बुधवार को इंडोनेशिया की मारिया युलियांति ने साइना नेहवाल को 26-28, 21-14 और 21-15 से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया.
इससे पहले साइना ने दुनिया की नंबर चार खिलाड़ी हांगकांग की चेन वांग को हराकर दमख़म साबित किया था और इससे भारत की उम्मीदें बढ़ीं थीं.
साइना ने खेल के शुरुआत में तो बहुत आत्मविश्वास दिखाया लेकिन पहला सेट ख़त्म होते-होते मारिया ने मुक़ाबला करना शुरु कर दिया.
पहला सेट बहुत संघर्ष के बाद साइना ने 28-26 से जीत तो लिया लेकिन दूसरे सेट में वे मारिया के सामने टिकती हुई ही नज़र नहीं आईं.
दूसरा सेट मारिया ने 21-14 से जीत लिया.
फ़ोरहैंड शॉट खेलने में लगातार चूक रहीं साइना की कमज़ोरी का मारिया ने ख़ूब फ़ायदा उठाया और जब मौक़ा मिला अंक हासिल किए.
तीसरा सेट शुरुआत में तो साइना के पक्ष में दिख रहा था लेकिन फिर मारिया हावी हुईं और तीसरा सेट भी साइना ने 15-12 से गँवा दिया.
साइना नेहवाल की इस हार के साथ ही पदक पाने की भारत की एक और उम्मीद टूट गई है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications