For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

देश के लिए शायद ही खेलें अब ये 5 क्रिकेटर, कोरोना की चपेट में आया इन दिग्गजों का करियर

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल) : कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इस महामारी को हराने का फिलहाल एक ही रास्ता है। वो है सोशल डिस्टेंस। कई देशों में लाॅकडाउन किया गया जिस कारण सभी लोग घरों में कैद हो चुके हैं। खेल जगत में सन्नाटा सा पसरा है। अगर ये महामाही ना होती तो इस समय देशी-विदेशी खिलाड़ी मिलकर आईपीएल सीजन-13 में खेल रहे होते। लेकिन अब ये टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। अगर क्रिकेट आने वाले करीब 5 महीनों में शुरू नहीं होता तो इससे कई क्रिकेटरों का करियर खतरे में पड़ जाएगा। इन हालातों के बीच हम उन 5 क्रिकेटरों का जिक्र करेंगे जिनका करियर कोरोना वायरस के कारण खतरे में पड़ा और शायद ही वो अब देश के लिए फिर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकें।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट के लिए सुरेश रैना का योगदान अहम रहा है। उन्होंने जुलाई 2005 में डेब्यू किया लेकिन फिलहाल रैना पिछले 2 सालों से टीम से बाहर चल रहे हैं। साल 2021 में आईसीसी वनडे विश्व कप होना है जबकि इससे पहले इसी साल अक्तूबर में टी20 विश्व है। लेकिन रैना के पास माैका था कि वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन करेंगे और टीम में जगह पाने का रास्ता साफ करेंगे। पर रैना की इन उम्मीदों पर कोरोना वायरस ने पूरी तरह से पानी फेर दिया है। टी20 विश्व कप में जाने के लिए उनका आईपीएल में फाॅर्म दिखाना जरूरी था। रैना 33 साल के हो चुके हैं। अगर ये महामारी जल्द खत्म नहीं होती और आईपीएल रद्द होता है तो साफ है कि रैना के पास वापसी का कोई रास्ता नहीं बचेगा। रैना की जगह वैसे भी माैजूदा समय श्रेयस अय्यर जैसे युवा खा चुके हैं। रैना ने देश के लिए आखिरी मैच 17 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

शोएब मलिक

शोएब मलिक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक 38 साल के हो चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि जब कोरोना वायरस दुनिया में पूरी तरह से खत्म होगा और क्रिकेट शुरू होगा तब फिर शायद ही मलिक अपने देश के लिए खेलते हुए नजर आएं। वैसे भी शोएब टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वो सिर्फ टी20 खेलने की उम्मीद ही जता रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वो देश के लिए टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं और इसके बाद इस फाॅर्मेट को भी अलविदा कह देंगे। लेकिन जो हालात बने हुए हैं, उन्हें देख यह भी कहा जा सकता है कि टी20 विश्व कप इस साल रद्द भी हो सकता है जो आस्ट्रेलिया में होने वाला है। अगर महामारी का कहर ना होता तो शायद शोएब टीम का हिस्सा बनते, लेकिन अब उनकी वापसी की उम्मीदें लाना भी गलत होगा।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

9 जुलाई 2019...यह वो तारीख है जब 38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने देश के लिए आखिरी मैच खेला था। यह आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच था जिसमें टीम को हार मिली। हार के बाद धोनी फिर से टीम में वापसी करते नहीं दिखे। धोनी की वापसी के कई कयास बीच में लगाए गए लेकिन उन्होंने खुद को टीम से दूर रखा। फिर उम्मीद उठी कि धोनी आईपीएल खेलेंगे और टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा बनेंगे। लेकिन ऐसा अब होता है तो किसी करिश्मे से कम नहीं। खेल जगत थम सा गया है। धोनी करीब एक साल से मैदान से बाहर हैं। अब उनका फिर से अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरना बेहद मुश्किल लग रहा है। अगर आईपीएल तय समय पर होता तो फिर शायद उम्मीद लगाई जाती लेकिन अब उनका लाैटना मुश्किल है। वहीं हमें हरभजन सिंह की बात को नजरअंदाज नहीं करना होगा। हरभजन ने साल की शुरूआत में बयान दिया था कि धोनी अपना अंतिम मैच खेल चुके हैं। ऐसे में अब साफ है कि जब महामारी के खत्म होने के बाद क्रिकेट दोबारा से शुरू होगा तो फिर धोनी के लिए वापसी करने का कोई रास्ता नहीं बचेगा।

डेल स्टेन

डेल स्टेन

यह साउथ अफ्रीका के वो तेज गेंदबाज हैं जिन्हें 'स्टेन गन' के नाम से भी पुकारा जाता है। 36 वर्षीय स्टेन पिछले 2 साल से चोटों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 21 फरवरी 2019 को जबकि वनडे 13 मार्च 2019 को खेला था। उनके पास अब टी20 फाॅर्मेट ही खेलने को बचा है। उनके संन्यास की अटकलें पिछले 1 साल से लग रही हैं। आईपीएल में वह राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलने वाले थे जिसके जरिए वह टी20 विश्व कप में दावेदारी ठोकने वाले थे, लेकिन उनकी इन उम्मीदों पर पानी फेर गया कोरोना वायरस, जिसके कारण फिलहाल कोई भी टूर्नामेंट नहीं हो रहा। आईपीएल अगर पूरी तरह से रद्द होता है तो स्टेन के पास भी टीम में दावेदारी रखने का कोई माैका नहीं मिलेगा। ऐसे साफ है कि इस वैश्विक महामारी के कारण डेल स्टेन का करियर प्रभावित हुआ है और वो अब हालात सुधरने के बाद शायद ही टीम के लिए कोई मैच खेल सकें। स्टेन दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। बता दें कि 91 टेस्ट मैचों में यह अब तक 433 विकेट ले चुके हैं। वहीं 123 वनडे मैचों में 194 सफलताएं अपनी झोली में डाल चुके हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से यह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

वैसे तो भारतीय टीम के इस विकेटकीपर को पूरी उम्मीद है कि वे फिर से टीम में वापसी कर लेंगे। लेकिन जो हालात अब बने हुए हैं उन्हें देख ऐसा नहीं लगा। दर्शकों को अब शायद ही कार्तिक को भारत के लिए कोई मैच खेलते हुए दोबारा देखने का माैका मिले। कार्तिक ने भी आखिरी मैच पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में खेला था। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद उन्हें फिर से टीम में वापसी करने का माैका नहीं मिला। उनकी कमी बताैर विकेटकीपर रिषभ पंत व केएल राहुल भरते दिख रहे हैं। हालांकि महामारी के फैलने से पहले कार्तिक की आखिरी उम्मीद थी कि वो आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए दमदार खेल दिखाएंगे और टी20 विश्व कप में जगह बनाने की दावेदारी रखेंगे। लेकिन अब तो मैदान सूने पड़े हैं। यह महामारी अपना असर कितने समय तक दिखाएगी, इसका अनुमान नहीं, लेकिन इस बीच कार्तिक का करियर जरूरत डूबता दिख रहा है। अब शायद ही कार्तिक को भारत की ओर से कोई मैच खेलने का माैका मिले।

Story first published: Monday, April 20, 2020, 16:22 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+