दादा के गुस्से के आगे BCCI झुका, फिर से खेली जाएगी दिलीप ट्रॉफी
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी को घरेलू कैलेंडर से हटा दिया था लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की आपत्ति के बाद फिर से इसे जगह दे दी गई है। गांगुली की नाराजगी के बाद बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जो गुलाबी गेंद से और डे-नाइट में खेला जाएगा। दिलीप ट्रॉफी का पहला मैच सात सितंबर से खेला जाएगा।

गांगुली की आपत्ति के बाद फिर से खेली जाएगी दिलीप ट्रॉफी
आपको बता दें कि दिलीप ट्रॉफी को इस सीजन से बाहर रखा गया था। बीसीसीआई ने व्यस्त कार्यक्रम के चलते इस साल दिलीप ट्रॉफी का आयोजन रद्द करने का फैसला लिया था। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई की तकनीकी समिति के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को बीसीसीआई के मैनेजर एम.वी. श्रीधर को एक ई-मेल लिखा, जिसमें मौजूदा सीजन में दिलीप ट्रॉफी को फिर से शामिल करने की बात कही गई।

7 से 29 सितंबर तक चलेगा टूर्नामेंट
दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 7 सितंबर से 29 सितंबर तक कानपुर और लखनऊ के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन, और इंडिया ब्लू में शामिल होंगे। आपको बता दें कि अभिनव मुकुंद को इंडिया रेड, मुरली विजय को इंडिया ग्रीन और सुरेश रैना को इंडिया ब्लू का कप्तान घोषित किया गया है। वहीं, भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह को इस टूर्नामेंट से बाहर रखा गया है।

दिलीप ट्रॉफी में खेलने वाली टीमें
इंडिया ब्लू
सुरेश रैना (कप्तान), समित गोहल, भरत, ईश्वरन, मनोज तिवारी, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, इशान किशन, जयंत यादव, भार्गव भट, केएम गांधी, इशांत शर्मा, अंकित राजपूत, एस कामत और उनादकट।
इंडिया रेड
अभिनव मुकुंद (कप्तान), प्रियंक, सुदीप चटर्जी, इशांक जग्गी, अंबाती रायुडु, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, बाबा इंद्रजीत, गौतम, कर्ण शर्मा, बासिल थंपी, कुलकर्णी, अशोक डिंडा, राहुल सिंह, मिलिंद।
इंडिया ग्रीन
पार्थिव पटेल (कप्तान), मुरली विजय, समर्थ, पी चोपड़ा, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, अंकित बावने, नदीम, परवेज रसूल, नवदीप सैनी, सिराज, सिद्धार्थ, मयंक डागर, नितिन सैनी, अंकित चौधरी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications