हॉकी विश्व कप: शिवेंद्र की सजा घटी
नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हॉकी विश्व कप के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर जानबूझकर हॉकी स्टिक से प्रहार करने का आरोप झेल रहे भारतीय टीम के फारवर्ड खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह पर लगाए गए प्रतिबंध की सजा घटाकर दो मैचों की कर दी गई है।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को हुई सुनवाई के बाद शिवेंद्र पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था लेकिन हॉकी इंडिया (एचआई) द्वारा इस मामले में अपील करने के बाद मंगलवार को हुई सुनवाई में इस प्रतिबंध को दो मैचों तक सीमित कर दिया गया।
शिवेंद्र अब मंगलवार को आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले दूसरे और गुरुवार को स्पेन के साथ होने वाले तीसरे मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। रविवार को खेले गए मैच के दौरान गेंद छीनकर आगे बढ़ने के प्रयास में शिवेंद्र की स्टिक पाकिस्तानी खिलाड़ी फरीद अहमद के आंख के ऊपर लग गई थी।
एफआईएच ने इसे जानबूझकर अंजाम दी गई घटना करार देते हुए शिवेंद्र को इसका दोषी घोषित किया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से पराजित किया था। शिवेंद्र ने भारत की ओर से पहला गोल दागा था। भारत पूल-बी में फिलहाल सबसे ऊपर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications