पाक हॉकी संकट में, भारतीय लीग में खेलेंगे आठ खिलाड़ी
लाहौर। पाकिस्तान के आठ खिलाडि़यों की रिपोर्ट के अनुसार भारत में विश्व सीरीज हॉकी (डब्ल्यूएसएच) से अनुबंध कर लिया है। पूर्व कप्तान जीशान अशरफ और अदनान मसूद भारत के लिये रवाना हो गये हैं जबकि पूर्व कप्तान रेहान बट, शकील अब्बासी, वसीम अहमद और गोलकीपर सलमान अकबर ने भी लीग में खेलने का फैसला किया है।
पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने खिलाडि़यों को चेतावनी दी है कि उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है। पीएचएफ सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि हमारा नजरिया साफ है कि जो भी खिलाड़ी इस अनधिकृत लीग में खेलेगा उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाएगा। हम किसी भी खिलाड़ी को इस तरह की लीग में खेलने के लिये प्रोत्साहित नहीं करेंगे जिसे अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ से मंजूरी नहीं मिली हो।
जीशान अशरफ ने भारत रवाना होने से पहले कहा कि उनके पास लीग में खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं और क्या कर सकता हूं। मेरे पास नौकरी नहीं है। पीएचएफ मेरा चयन नहीं कर रहा है और उसने आयु संबंधी नियम बनाकर हमें घरेलू हाकी में खेलने से भी वंचित कर दिया है। सचाई यह है कि मुझे अपना परिवार पालना है और डब्ल्यूएसएच हमें बहुत अच्छा भुगतान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले पर कोई खेद नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications