Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पिता की कब्र खोदते हुए भावुक हुए मोहम्मद शमी, तस्वीर की शेयर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में से एक भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी इस वक्त दिल से काफी दुखी हैं, जिसका उदाहरण है उनकी वो तस्वीर, जो उन्होंने फेसबुक पर शेयर की है।

शमी ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें को कब्र खोदते नजर आ रहे हैं। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए शमी ने भावुक अंदाज में लिखा है कि, हर किसी के लिए वह लम्हा बहुत मुश्किल होता है जब भी कोई अपने वालिद की कब्र खोदता या बनाता है। आपको बता दें कि शमी को ये फोटो उनके किसी फैन ने भेजी थी।

जनवरी महीने में शमी के पिता निधन हो गया था

मालूम हो कि इसी साल के जनवरी महीने में शमी के पिता निधन हो गया था, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन काफी इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शमी के लिए उनके पिता केवल एक पिता ही नहीं थे बल्कि एक आदर्श व्यक्तित्व और मेंटर थे। शमी ने कई मौकों पर अपनी सपलता का श्रेय अपने पिता को दिया है।

शमी के पिता ने अपनी बहू को बेटी कहा था

पिछले साल जब सोशल मीडिया पर कुछ कट्टरपंथियों ने मिसेज शमी के कपड़े को निशाना बनाया था तो शमी के पिता ने भी कई चैनलों पर आकर इस बात का विरोध किया था और अपनी बहू को अपनी बेटी बताकर उसका बचाव किया था।

आईपीएल के दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी अभी आईपीएल के दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा हैं। चोट की वजह से वह काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। फिलहाल वो जल्दी ही कमबैक करेंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+