नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) टीम इंडिया भले ही चालू आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में शानदार तरीके से खेल रही हो पर उसके कोच डंकन फ्लैचर की अब छुट्टी हो सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया के लिए नए कोच की नियुक्ति करना चाहती है। बोर्ड डंकन फ्लेचर के अब तक के कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया के प्रदर्शन से कोई बहुत संतुष्ट नहीं है।
फ्लेचर की चाहत
जानकारों का कहना है कि बोर्ड के नए सचिव अनुराग ठाकुर की चाहत है कि टीम इंडिया को नया कोच मिले फ्लेचर के स्थान पर। वे चाहते हैं कि अब कोच भारत से ही हो। उनका मानना है कि भारत इस समय विश्व क्रिकेट की एक ताकत है। उसका कोच विदेशी हो यह शोभा नहीं देता।
भारत से हो कोच
बीते सालों के दौरान बहुत से क्रिकेटर मांग करते रहे हैं कि टीम इंडिया का कोच भारत से ही हो। इस बाबत अब राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले,श्रीनाथ वगैरह के नाम लिए जा सकते हैं।
बता दें कि फ्लेचर के कोच रहते हुए टीम को हाल के दौर में आस्ट्रेलिया में करारी हार मिली। फिर वहां हुई त्रिकोणीय सीरीज में भी भारत हारा। क्रिकेट कोच गुरुचरण सिंह कहते हैं कि फ्लेचर से जो उम्मीदें बोर्ड ने लगाई थीं उन पर वह खरा नहीं उतरा। हालांकि वे मानते हैं कि स्टीफन फ्लेमिंग और गैरी क्रिस्टन के रूप में भारत को बेहतर कोच मिल चुके हैं।
एक करोड़ फीस
सूत्रों का कहना है कि जिम्बाव्वे के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी फ्लेचर को बोर्ड हर साल एक करोड़ रुपया देता फीस के रूप में। वे जब भारत में होते हैं तो पांच सितारा होटल में ही ठहरते हैं।