आश्रिता शेट्टी के हुए मनीष पांडे, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली। आखिर भारतीय क्रिकेट टीम के मनीष पांडे अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी के हो गए हैं। दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के दाैरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। मनीष पांडे ने रविवार को कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ, उन्होंने अपनी टीम के लिए एक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी निभात हुए बल्ले से सिर्फ 45 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए और तमिलनाडु पर जीत दर्ज की। कर्नाटक ने महज 1 रन से यह मैच जीत लिया और खिताब जीतने के तुरंत बाद, मनीष ने अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी के साथ शादी रचाई।

करीबी रिश्तेदार रहे शामिल
फाइनल सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला गया था जो रविवार को लगभग 10.30 बजे समाप्त हुआ और मनीष पांडे अगली सुबह आश्रिता के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए मुंबई पहुंच गए थे। इस समारोह में केवल करीबी परिवार और दोस्तों ने भाग लिया है। उसी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों, दूल्हा और दुल्हन की पारंपरिक पोशाक पहने हुए हैं।

पहले आती थीं डेट करने की अफवाहें
मनीष पांडे और आश्रिता शेट्टी की शादी की खबर की पुष्टि इस साल अक्टूबर में भी हो गई थी, क्योंकि दोनों ने एक दूसरे को काफी समय से डेट करने की अफवाह फैलाई थी। आश्रिता शेट्टी साउथ फिल्मों का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2010 में एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की ओर रूख किया था। आश्रिता अभी तक 5 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आर. पन्नीरसेल्वम के निर्देशन में एक आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

अब विंडीज के खिलाफ उतरेंगे
बता दें कि मनीष के लिए पिछले कुछ दिन लकी साबित हुए हैं। अब मनीष विंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है। उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके नहीं मिले हैं, लेकिन मनीष के हालिया फॉर्म और जिस तरह से उन्होंने कर्नाटक को एसएमए टी20 खिताब की ओर अग्रसर किया है, उसे देख लग रहा है कि टीम मैनजमेंट उन्हें जरूर माैके देगी।। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वह अपने घरेलू रूप को बल्ले के साथ अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में कैसे परिवर्तित करते हैं.।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
