जानें क्यों दूसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने पहनी लाल टोपी
नई दिल्ली। एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दाैरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने लाल टोपी पहनकर मैदान पर कदम रखा था। स्टेडियम में बैठे दर्शक भी लाल कपड़े पहनकर मैच देखने का लुफ्त उठा रहे थे। लेकिन खिलाड़ियों द्वारा लाल कैप में दिखने का भी एक अहम कारण था। दरअसल, फेफड़े के कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मैच के दूसरे दिन खिलाड़ी लाल रंग की कैप पहने हुए नजर आए। इसके साथ ही दर्शकों ने भी लाल कपड़े पहनने और मुहीम में अपना योगदान दिया।

इसलिए पहली लाल टोपी
इस मुहीम की शुरुआत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने की थी। स्ट्रॉस की पत्नी रूथ स्ट्रॉस का पिछले साल एक दुर्लभ प्रकार के फेफड़ों के कैंसर के कारण निधन हो गया था। इसके बाद स्ट्रॉस ने रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन की शुरुआत की जो फेफडों के कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की मुहीम चला रहा है। स्ट्रॉस की इस मुहीम में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने भी उनका साथ दिया।

जागरूकता फैलाना है फाउंडेशन का लक्ष्य
स्ट्रॉस ने कहा कि स्ट्रॉस फाउंडेशन का लॉर्ड्स में यह दिन न केवल रूथ के जीवन का उत्सव है बल्कि यह फेफड़ों के कैंसर की बीमारी के संबंध में बेहतर शोध करने के लिए जागरूकता फैलाने और बीमारों के लिए धन जुटाने में मदद करेगा। इस दान के माध्यम से हम अनुसंधान के लिए अनुदान प्रदान करने में सक्षम होंगे और परिवारों को करीबियों की कैंसर की बीमारी के दौरान भावनात्मक और कल्याणकारी सहायता प्रदान कर सकेंगे।
इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हैं 61,760 रन, साथ में है 199 शतक लगाने का बड़ा रिकाॅर्ड

मिलता है लोगों का साथ
उन्होंने कहा, 'फाउंडेशन का समर्थन अब तक शानदार रहा है। हमने मई में फैमिली मील के लिए शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड की पुरुष टीम के खिलाड़ी भी शामिल थे। मैं भगवान की मदद आने तक के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बता दें कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
