For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

60 रन बनाने के बाद थक गए थे कोहली, चहल टीवी पर खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। क्रिकेट मैदान पर लगातार रन बरसाना कोई आसान काम नहीं रहता। इसके लिए खिलाड़ी को शत-प्रतिशत फिट रहना पड़ता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रविवार अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 42वां शतक जड़ा। अब उनसे आगे शतकों के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं। कोहली को यहां तक पहुंचने के लिए खुद को हमेशा फिट रखना पड़ा है। विश्व कप में शतक नहीं लगा पाने वाले कोहली ने 125 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली, लेकिन जब वह 60 रनों पर पहुंचे थे तो वह पूरी तरह से थक चुके थे। इसका खुलासा कोहली ने खुद युजवेंद्र चहल को दिए इंटरव्यू के दाैरान चहल टीवी पर किया।

चहल अंतिम 11 में तो शामिल नहीं थे, लेकिन इस दौरे पर वे टीम के साथ हैं। कप्‍तान विराट कोहली को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, पुरस्‍कार लेने के बाद चहल ने विराट का इंटरव्‍यू किया। चहल से बातचीत करने हुए विराट ने कहा कि वे थक गए थे, लेकिन जरूरत के हिसाब से उन्‍हें खेलना पड़ा। उन्‍होंने कहा कि हर खिलाड़ी को अपना अनुशासन ऐसा बनाना चाहिए कि वह मैदान पर अपना पूरा दे सके। अगर मैदान पर आप अपना पूरा नहीं दे सकते तो सब बेकार है।

बता दें कि दूसरे वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला और डकवर्थ लुईस नियम के चलते यह मैच भारत 59 रनों से जीत गया। मैच के बाद कोहली चहल टीवी पर आए और उन्होंने इतनी उमस भरी गर्मी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बारे में बात की। कोहली ने कहा कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण था क्योंकि दिन की शुरुआत में ही बारिश हो गई थी जिसके चलते बाद में और भी ज्यादा उमस बढ़ गई। मेरी सोच हमेशा सिंपल रहती है। मैं किसी भी तरह से टीम के लिए योगदान करना चाहता हूं। चाहे वो कैच हो या फिर रन, मैं सब करना चाहता हूं। हर खिलाड़ी को अपना लाइफस्टाइल और अनुशासन उस तरह से ढाल लेना चाहिए कि वे मैदान पर आते ही अपना 100 प्रतिशत योगदान दे सकें।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 17:59 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+