For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : जब मयंक अग्रवाल के हेलमेट पर लगा तेज बाउंसर, अंपायर ने दे दिया चाैका

India vs South Africa, 2nd Test : Mayank Agarwal survives major injury scare | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो एक बार फिर मयंक अग्रवाल का पुराना रूप देखने को मिला। इस बल्लेबाज ने फिर शतक ठोक दिया। अग्रवाल का यह दूसरा टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 16 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। लेकिन उनके साथी रोहित शर्मा सिर्फ 14 रन ही बना सके। रोहित कगिसो रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद ऐसा पल भी आया जब मयंक को एक तेज बाउंसर का शिकार होना पड़ा।

दरअसल, मयंक जब पुजारा के साथ 11वें ओवर का सामना कर रहे थे तो तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टे उन्हें बाउंसर से परेशान करने लगे। ओवर की चाैथी गेंद उन्होंने 141.8km/h की स्पीड से फेंकी, जिसे मयंक पढ़ने में असफल रहे। जब तक मयंक संभलते तब तक गेंद उनके हेलमेट पर जा लगी। गेंद हेलमेट पर लगते ही बड़ा उछाल लेते हुए बाउंड्री के पार भी चली गई। हालांकि मयंक अग्रवाल भाग्यशाली रहे कि उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। उधर अंपायर ने चाैका देते हुए भारत के खाते में 4 रन जोड़ दिए।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हालांकि एनरिच को जवाब मयंक ने अगली ही गेंद पर दे दिया। एनरिच ने पांचवीं गेंद 148km/h की रफ्तार से फेंकी जिसपर मयंक ने चाैका जड़ते हुए हिसाब बराबर कर लिया। एनरिच के पूरे ओवर का सामना मयंक ने ही किया था। एनरिच मयंक को परेशान करने के लिए लगातार तेज गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनकी पहली गेंद 141.3km/h, दूसरी गेंद 147.1km/h, तीसरी गेंद 140.5km/h की रफ्तार से आई थी।

बता दें कि मयंक ने पहले टेस्ट में 215 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक रहा था। उनके इस दोहरे शतक की बदाैलत भारत ने 203 रनों से जीत दर्ज की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। मयंक अभी 28 साल के हैं और उन्होंने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 15:33 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+