For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL : ब्रेन कैंसर से पीड़ित बच्चे का सपना हुआ पूरा, मैदान में बनकर आया खास मेहमान

नई दिल्ली। क्रिकेट...वो खेल जिसके प्रति दिवानगी बच्चों से लेकर बूढ़े वर्ग के लोगों तक बेशुमार देखने को मिलती है। छोटी उम्र के बच्चे जब खेलते हैं तो उन्हें सबसे अच्छा खेल क्रिकेट ही ज्यादातर लगता है। हर किसी का सपना होता है कि वो बड़ा होकर क्रिकेटर बने। लेकिन कईयों के लिए यह एक सपना ही रह जाता है। उसके पीछे उनकी आर्थिक व शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। आस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश में हालांकि एक छोटे बच्चे का सपना पूरा हुए। उसका सपना था कि वो क्रिकेट मैदान पर कदम रखे और पूरी दुनिया उसे देखे। बिग बैश में एक मैच के दाैरान उसका सपना पूरा हुआ।

दरअसल, ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच लीग का 29वां मैच होना था। जब टाॅस की बारी आई तो दोनों टीमों के कप्तानों के साथ एक 5 साल का बच्चा आया जो ब्रेन कैंसर से पीड़ित है। इस बच्चे को मुख्य मेहमान के रूप में टाॅस करवाने के लिए मैदान पर बुलाला गया। स्लेटर वाॅकर नाम इस लड़के ने पहले अपने हाथ से बैट घुमाया फिर टाॅस किया गया। स्लेटर ब्रिस्बेन हिट का बहुत बड़ा फैन है। जब इस फ्रेंचाइजी को स्लेटर के बारे में पता चला तो उन्होंने उसका सपना पूरा करने लिए कप्तान क्रिस लिन के साथ टाॅस करने के लिए मैदान पर भेजा गया।

बीग बैश लीग के ट्विटर अकाउंट पर टाॅस के दाैरान का वीडियो शेयर किया गया जिसमें कहा गया, ''रात बैट फ्लिप फ्लिप के साथ सहायता करने के लिए साल स्लेटर वॉकर है। दुर्भाग्य से, स्लेटर मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित है, लेकिन एक बड़े पैमाने पर हैं। ब्रिस्बेन हीट के बड़े फैन हैं स्लेटर और आज रात ते गेस्ट ऑफ ऑनर हैं। बता दें कि ब्रिस्बेन यह टाॅस हार गया था। होबार्ट हरिकेन्स के कप्तान मैथ्यू वेड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

रोचक बात- इस बात जारी बीबीएल में खास बात यह है कि टाॅस करने का तरीका बदल दिया गया है। सिक्का उछालने की बजाय अब बैट को उछाला जाता है। यह बल्ला भी अलग तरह का है जो दोनों तरफ से फ्लैट है।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 15:19 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+