'ऐ कोहली...चौका मार ना, क्या कर रहा है', विराट को छेड़ते हुए अनुष्का ने लिए मजे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया का रोजाना सफर थम सा गया है। भारत में भी इसका कहर देखने को मिला। इस महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार ने 24 मार्च को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने का फैसला लिया। जब महामारी पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी तो लोगों के हित के लिए अब 3 मई तक इसे बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस के चलते सभी खेल रूक हुए है। सभी क्रिकेटर्स घर बैठकर समय बिता रहे हैं, लेकिन वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन कोई बात शेयर कर रहे हैं। अब कप्तान विराट कोहली भी सामने आए हैं, लेकिन इस दाैरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उनके मजे लेते हुए नजर आईं।

मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कोहली पर चिल्लाती हुई नजर आईं। कोहली लॉकडाउन के दौरान मुंबई में अपने घर में पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ ही हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'कोहली... कोहली...' चिल्ला रही हैं। यह वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया है।

ऐसी बरसीं अनुष्का

ऐसी बरसीं अनुष्का

अनुष्का ने खास वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मुझे लगा इनको मैदान पर होना याद आ रहा होगा। लाखों फैन्स के प्यार के साथ विराट कुछ इस तरह के फैन्स को भी खासतौर पर याद कर रहे होंगे। तो मैंने उन्हें इसकी कमी नहीं खलने दी।'' इस वीडियो में अनुष्का एकदम टपोरी अंदाज में चिल्ला रही हैं, ''कोहली, ए कोहली... कोहली... चौका मार ना चौका, क्या कर रहा है, ए कोहली चौका मार।'' अनुष्का के इस व्यवहार पर कोहली ने चुप्पी साधते हुए इग्नोर करते हुए दिखे।

IPL की तैयारी में थे कोहली

बता दें कि अगर कोरोना वायरस का कहर ना देखने को मिलता तो इस समय कोहली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे होते। आईपीएल के लिए वह पूरी तरह से तैयार थे लेकिन अबइस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

Story first published: Friday, April 17, 2020, 18:27 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+