For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के लिए कोरोड़ों में लग सकती है इन तीन क्रिकेटरों की बोली

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के लिए बड़ी नीलामी हो सकती है। नीलामी से पहले हर टीम के पास 3 खिलाड़ी रिटेन करने आ अधिकार होगा जबकि नीलामी के दौरान राइट टू मैच कार्ड के जरिए 2 खिलाड़ियों को जोड़ने का माैका रहेगा। ऐसे में टीमों के पास सिर्फ 5 खिलाड़ियों को फिर से पाने का मौका होगा। ऐसे में आइए जानें उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनकी बोली करोड़ों में लग सकती है।

मिशेल स्टार्क

मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने फैसला लिया है कि वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टी20 लीग में खेलेंगे। पिछले साल, स्टार्क ने आईपीएल में नहीं खेला था। कोई भी टीम स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज को टीम में लाने की कोशिश कर सकती है। अगर स्टार्क का नाम नीलामी में शामिल रहता है, तो इनपर करोड़ों रुपए की बोली लग सकती है।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

आईपीएल में सुरेश रैना जबरदस्त रिकाॅर्ड है। यही कारण है कि उन्हें 'मिस्टर आईपीएल' के रूप में भी जाना जाता है। रैना निजी कारणों के चलते यूएई में हुए सीजन-13 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं। रैना का चेन्नई के साथ 3 साल का अनुबंध था जो अब खत्म हो चुका है। ऐसे में अगर चेन्नई अनुबंध नहीं बढ़ाती है, तो मेगा नीलामी में रैना को खरीदने के लिए अन्य टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा हो सकती है। आईपीएल में रैना ने 193 मैचों में 5368 रन बनाए हैं।

इशान किशन

इशान किशन

मुंबई इंडियंस के इशान किशन ने शुरुआती और मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी की। टीमों को केवल 5 खिलाड़ियों (2 आरटीएम कार्ड) को बनाए रखने का अधिकार है। अगर मुंबई ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को बरकरार रखा तो इशान को नीलामी में शामिल होना पड़ेगा। इशान किशन को फिर से खरीदने के लिए मुंबई बड़ी बोली लगाएगी, तो दूसरी टीमें भी इन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 17:39 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+