Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दोनों हाथों से गेंदबाजी करके इस गेंदबाज ने मचाया तहलका, विकेट भी झटके, देखें वीडियो

Gregory Mahlokwana claims Wickets Bowling With Both Arms in Mzansi Super League 2019|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो अब कई देशों के कोने-कोने में मनोरंजन का साधन बना हुआ है। बड़े शहर से लेकर छोटे से शहर तक के कई ऐसे खिलाड़ी सामने उभरकर आते हैं जो अपने अजीबो-गरीब एक्शन के कारण दुनियाभर में पहचान बना लेते हैं। साउथ अफ्रीका में अभी 6 टीमों के बीच जानसी सुपर लीग चली हुई है। शनिवार को इस लीग के हुए 9वें मैच में दर्शकों को ऐसा गेंदबाज देखने को मिला जो दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हुए तहलका मचा गया

यह गेंदबाज दिखा केपटाउन ब्लिट्ज और डरबन हीट के बीच हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के ग्रेगोरी माहलोकवाना नाम के स्पिन गेंदबाज केपटाउन ब्लिट्ज की तरफ से खेलते हुए दोनों हाथों से गेंदबाजी करते दिखे। उन्होंने ना सिर्फ गेंदबाजी की बल्कि विकेट भी झटके जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने मैच में तीन ओवर गेंदबाजी की और 26 करन देकर दो विकेट हासिल किए। ग्रेगोरी स्लो लेफ्ट आर्म स्पिन और राइट आर्म स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी आराम से कर लेते हैं।

इस मैच में सबसे पहले ग्रेगोरी को 8वें ओवर में गेंदबाजी का मौका मिला, तो वह अपने दाएं हाथ से गेंदबाजी करते दिखे। इस दौरान उन्होंने सेरेल इरवी को आउट किया। इसके बाद पारी के 10वें ओवर में फिर वो आए तो बाएं हाथ से गेंदबाजी करने लगे। इस दाैरान उन्होंने रबन हीट के कप्तान डेन विलास को बोल्ड कर किया। ग्रेगोरी की टीम ने यह मैच 10 रन से अपने नाम किया। केपटाउन ब्लिट्ज ने 6 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे, जवाब में डरबन हीट सिर्फ 164 रन ही बना सकी। ग्रेगोरी फिलहाल साउथ अफ्रीका के घरेलू क्रिकेटर ही हैं, जिन्होंने अभी तक 6 फर्स्ट क्लास, 25 लिस्ट A और 20 टी20 मैच ही खेले हैं।

Story first published: Tuesday, November 19, 2019, 17:47 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+