For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने कोहली की तस्वीर शेयर कर बताया 'किंग' तो यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथेम्प्टन में रोज बाउल में जीत दर्ज कर ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 अभियान की शुरुआत की। मैच से पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक सिंहासन पर बैठे हुए कप्तान विराट कोहली का चित्र बनाकर पोस्ट किया। इस चित्र में कोहली गेंद और बल्ला हाथ में थामे हुए नजर आते हैं। साथ में उनके सिर पर ताज पहनाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आईसीसी ने कोहली को 'किंग' घोषित किया।

दरअसल आईसीसी ने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में कोहली राजा की तरह ही क्राउन पहने हुए हैं। इसमें आईसीसी ने क्राउन का मोनो भी पोस्ट किया है। इसके अलावा दूसरे ट्वीट में विराट को हैरी पॉटर का रुप दिया है। इसमें आईसीसी ने ट्वीट कर लिखा - विराट आप एक जादूगर हो। इस फोटो में विराट के सिर पर ठीक उसी तरह निशान बनाया गया है जैसा निशान हैरी पॉटर के माथे पर नजर आता है। साथ ही वे हैरी पॉटर की तरह चश्मा भी लगाए बैठे हुए है।

आईसीसी ने ये दोनों ट्वीट उनके सम्मान में इसलिए किए क्योंकि विराट इस समय आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक हैं और दूसरा उन्होंने वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू किया। भारत 2 बार का विश्व चैंपियन है। इसके अलावा वो एक बार उपविजेता और 3 बार सेमीफाइनल खेलने वाला देश है। टीम इंडिया एक बार सुपर सिक्स तक भी पहुंचा। हालांकि कोहली को ट्रोल होना पड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को कोहली की यह तस्वीर पसंद नहीं आई तो उन्होंने उन्हें ट्रोल कर दिया। कईयों ने कहा कि ये कोहली कम तो केएल राहुल ज्यादा लग रहे हैं। पढ़ें नीचें लोगों के कमेंट्स-

वहीं इसमें एक और नाम तब शामिल हो गया, जब इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस ट्वीट पर सवाल उठाए। हालांकि उनको आईसीसी ने जवाब भी दिया।

Story first published: Thursday, June 6, 2019, 17:15 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+