For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेटी के जन्मदिन पर ब्रावो ने गाया 'चैंपियन' गाना, भगवान का किया शुक्रिया (Watch Video)

जमैका। विंडीज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने ना सिफ खेल के बल्कि अपने गानों के जरिए भी दुनियाभर में गहरी पहचान बनाई है। साल 2016 में जब विंडीज टी20 विश्व कप विजेता बना था तो उस समय ब्रावो का गाया हुआ गाना 'चैंपियन' खूब चला था। ब्रावो इस गाने के बाद कई गाने रिलीज किए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस गाने को गाया है। वो भी अपनी बेटी के जन्मदिन के माैके पर।

जी हां, आज यानी कि 4 अगस्त को उनकी बेटी ड्वेनिस ब्रावो 16 साल की हो गई हैं। ब्रावो ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर बड़ी पार्टी की, जिसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में ब्रावो को वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ एन्जाॅय करते और अपनी बेटी के लिए गाना गाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी बेटी ने भी उनका साथ दिया। ब्रावो ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, भगवान का शुक्र है कि मैं अपनी खूबसूरत बेटी को वह सब कुछ दे पाया जो वह अपने 16वें जन्मदिन पर चाहती थी!! उसके सभी दोस्तों और उसकी मां को पार्टी और अद्भुत सजावट के लिए धन्यवाद।

ब्रावो के अगले कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में देखे जाने की उम्मीद है, जो 18 अगस्त से 10 सितंबर तक त्रिनिदाद और टोबैगो में होने वाला है। टूर्नामेंट का पूरा सीजन होगा और इसमें विदेशी और कैरेबियाई खिलाड़ी शामिल होंगे। किरोन पोलार्ड के नेतृत्व में ब्रावो CPL 2020 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। चोट के कारण 2019 संस्करण से बाहर होने से पहले ब्रावो ने 2017 और 2018 में बैक-टू-बैक सीपीएल खिताब के लिए टीम का मार्गदर्शन किया। ब्रावो को आईपीएल के 13 वें संस्करण में सीएसके के लिए खेलने की भी उम्मीद है, जो यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाना है।

Story first published: Tuesday, August 4, 2020, 20:44 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+