Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'मानसिक रूप से पिछड़े' हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर : आलम

लाहौर, 8 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कोच इंतिखाब आलम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की एक जांच समिति को दिए बयान में टीम के खिलाड़ियों को 'मानसिक रूप से पिछड़ा' हुआ करार दिया है।

दरअसल, पिछले आस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तानी टीम की करारी हार हुई थी। इसके बाद पीसीबी ने वसीम बारी के नेतृत्व में टीम की शर्मनाक हार और अनुशासनहीनता के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया। इस समिति ने टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों दोनों के बयान लिए। इसी दौरान आलम का बयान भी लिया गया।

आलम के बयान से जुड़ी एक प्रतिलिपि स्थानीय समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' के हाथ लगी है। इसमें पाकिस्तानी टीम के इस पूर्व कोच ने अपने तत्कालीन खिलाड़ियों की कई बड़ी खामियों को उजागर किया है। इसमें आलम ने कहा है, "मुझे लगता है कि ये लोग (पाकिस्तानी खिलाड़ी) मानसिक रूप से पिछड़े हैं। इन्हें ये नहीं पता कि ये लोग देश की नुमाइंदगी कर रहे हैं।"

बोर्ड की समिति को दिए अपने बयान में आलम ने हरफनमौला क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक पर सीधा हमला बोला है। बकौल आलम, "शोएब मलिक एक ऐसा शख्स है जिसका व्यवहार नकारात्मक है और वह टीम में साजिशें रचने में सक्रिय रहता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+