For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज क्रिकेट के 'चैंपियन' खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ब्रावो ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे में नहीं चुने जाने के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि बोर्ड की तरफ से भारतीय वीजा हासिल करने वाले खिलाड़ियोंं की लिस्ट में ब्रावो का नाम नहीं शामिल किया गया था।

2004 में किया था डेब्यू:
ब्रावो ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। ब्रावो ने आखिरी मैच चार साल पहले 2014 में खेला था। ब्रावो ने वेस्टइंडीज की तरफ से 40 टेस्ट मैच में 2200 रन बनाए हैं जबकि 86 विकेट भी हासिल किए हैं। वनडे क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 164 मुकबलों में 2968 रन के साथ 199 विकेट हैं।

संन्यास की घोषणा:
त्रिनिदाद एंड टोबैगो अखबार को दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि, "आज मैं विश्व क्रिकेट को यह जानकारी देने चाहता हूं कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मट से मैं संन्यास ले रहा हूं। 14 साल तक वेस्टइंडीज के लिए खेलने के बाद अलविदा कहने जा रहा हूं। मुझे आज भी याद है साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में जब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मुझे पहली बार मरून कैप दी गई थी। तब जो जज्बा और जोश मेरे अंदर था मैंने उसे पूरे करियर के दौरान बरकरार रखा।"

आगे ब्रावो ने कहा, "मैं स्वीकार करना चाहता हूं, एक प्रोफेशनल के तौर पर क्रिकेट बनाए रखने के लिए मैं वही करूंगा जो बाकी लोगों ने पहले किया है। नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ना चाहूंगा।"

Story first published: Thursday, October 25, 2018, 10:37 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+