IPL 2019 : ब्रावो ने खोला राज, कौन सा फोन यूज करते हैं अंबाती रायडू, देखें VIDEO
नई दिल्ली। अगर यह कहा जाए कि आईपीएल में सबसे ज्यादा बिंदास रहने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है तो कोई गलत नहीं। वो इसलिए, क्योंकि टीम में सभी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो खुद कई बार कह चुके हैं कि उन्हें मैच को लेकर टेंशन नहीं होती बल्कि अपने अनुभव के चलते ही माैके पर विरोध टीम को मात देने का दम रखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली ये टीम जितना अच्छा खेलती है उतना ही मैदान के बाहर एक-दूसरे के साथ मस्ती करने में भी आगे रहती है। इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब ड्वेन ब्रावो ने अंबाती रायडू पर मजे लेना शुरू कर दिए। ब्रावो ने खुलासा कर दिया कि रायडू काैन सा फोन यूज करते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सभी खिलाड़ी प्लेन में बैठे हैं। रायडू अपना फोन चला रहे थे लेकिन उनका फोन देख ब्रावो हैरान रह गए। दरअसल, रायडू नोकिया का पुराना फोन यूज कर रहे थे वो भी बटन वाला। ब्रावो ने रायडू से फोन छीन लिया और फिर उनकी टांग खींचने में लग पड़े। ब्रावो सभी खिलाड़ियों से कहते हैं कि अब रायडू को हमें नया स्मार्टफोन देना चाहिए। इसके बाद सभी खिलाड़ी हंसने लग पड़े और चेन्नई टीम ने फैसला लिया कि अब सभी मिलकर रायडू को एक स्मार्टफोन देंगे ताकि वह भी सोशल मीडिया के साथ जुड़ सकें। बता दें कि रायडू के पास अभी भी नोकिया 3310 फोन है जो काफी समय पहले से ही बंद हो चुका है।
Our Kings to Bahubali's phone- Vayasaanaalum, un strength-um, class-um innum onna vittu Pola! @DJBravo47 @RayuduAmbati #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 pic.twitter.com/bLfzSeKz0F
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2019
बता दें कि चेन्नई ने पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था। बड़ी बात यह है कि यह तीनों खिताब टीम को धोनी की ही कप्तानी में मिले हैं। इस सीजन में भी चेन्नई ने दो मैच खेले हैं जिसमें उन्हें जीत दर्ज हुई। पहले मैच में उन्होंने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सात विकेट से हराकर सीजन की शुरूआत की थी। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
