हॉकी विश्व कप : प्रतिष्ठा की खातिर खेलेगी भारतीय टीम
दोनों टीमों ने अपने-अपने पूल में चौथे स्थान पर रही थीं। पूल-ए में जहां जर्मनी पहले, हॉलैंड दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर रहा वहीं अर्जेटीना ने छह अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
पूल-बी में भारतीय टीम ने चार अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इस पूल में आस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दूसरे और स्पेन की टीम तीसरे स्थान पर रही। स्पेन और कोरिया के बीच पांचवें और छठे स्थान का प्ले-ऑफ मैच खेला जाएगा।
इसी तरह पूल-ए में पांचवां स्थान हासिल करने वाले न्यूजीलैंड और पूल-बी में इसी स्थान पर आने वाले दक्षिण अफ्रीका के बीच नौवें और दसवें स्थान का प्ले-ऑफ मैच होगा।
गुरुवार को 11वें और 12वें स्थान के लिए खेले गए प्ले-ऑफ मुकाबले में कनाडा ने पाकिस्तान को हराकर 11वां स्थान हासिल किया। चार बार की चैम्पियन पाकिस्तानी टीम विश्व कप इतिहास में पहली बार अंतिम स्थान पर रही।
खिताबी मुकाबला जर्मनी और आस्ट्रेलिया के बीच 13 मार्च को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन विश्व कप के 12वें संस्करण का समापन समारोह भी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications