Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप देखना है तो रात को सोना भूल जाइये

नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप को शुरु होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन इस बार विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित हो रहै है जिसके चलते भारत में इसका प्रसारण सुबर 6.30 होगा। ऐसे में इस बार का विश्व कप भारतीयों की नींदे उड़ाने का काम करेगा।

सुबह 3.30 बजे जगना होगा मैच देखने के लिए

14 फरवरी से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में विश्वकप खेला जाएगा, मैचों का समय भारतीय दर्शकों के लिए मैच का लुत्फ लेने में परेशानी का सबब ही रहेगा। आस्ट्रेलिया में होने वाले दिन के मैच तो भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से जबकि दिन-रात वाले मैच सुबह 9.00 बजे से शुरू होंगे। लेकिन न्यूजीलैंड में होने वाले कुछ मैचों के लिए भारत में भोर के 3.30 बजे उठना होगा।

49 में से 24 मैच न्यूजीलैंड में, उड़ायेंगे प्रशंसकों की नींद

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 23 वर्ष बाद विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। इससे पहले 1972 में भी दोनों देश संयुक्त रूप से विश्व की मेजबानी कर चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान इमरान खान के नेतृत्व में विजेता रहा था। ग्रुप चरण, नॉकआउट चरण और फाइनल को मिलाकर इस बार विश्व कप में कुल 49 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 24 मैचों की मेजबानी न्यूजीलैंड करेगा।

वास्तव में न्यूजीलैंड में होने वाले ये 24 मैच ही भारतीय दर्शकों की नींद उड़ाने वाले साबित होंगे। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले उद्घाटन मैच सहित न्यूजीलैंड में होने वाले ये मैच भारतीय दर्शकों की न सिर्फ नींद, बल्कि दिनचर्या भी खराब करने वाले होंगे।

प्रशंसक भी हैं परेशान

कक्षा छह के विद्यार्थी सौमाग्र्यो अधिकारी ने कहा कि आस्ट्रेलिया में होने वाले मैचों का समय तो ठीक है। लेकिन मैं 3.30 बजे भोर में शुरू होने वाले मैचों को लेकर परेशान हूं। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले 28 स्वराज मेहता का कहना है कि चूंकि मेजबान देश हमसे कफी दूर हैं, मुझे पता है कि मैचों का समय गड़बड़ होगा।

विश्व कप में भारत को दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूल-बी में रखा गया है। भारत 15 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप अभियान का आगाज करेगा। पूल-बी के 10 मैच न्यूजीलैंड में खेले जाएंगे, तथा भारत को छह पूल मैचों में से दो न्यूजीलैंड में खेलने हैं।

आयरलैंड के खिलाफ 10 मार्च को वह हेमिल्टन में, जबकि 19 मार्च को जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑकलैंड में मैच खेलेगा। दोनों ही मैच दिन-रात के होंगे, जो भारतीय समयानुसार सुबर 6.30 बजे शुरू होंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+