Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ड्रॉ घोषित हो सकता है विवादास्पद टेस्ट

गेंद के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद पाकिस्तान की टीम ने मैदान पर आने से मना कर दिया था. अंपायरों ने टीम को काफ़ी मनाने की कोशिश की थी लेकिन टीम दोबारा मैदान पर नहीं उतरी थी.

बीबीसी को पता चला है कि गुरुवार को दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की बैठक के बाद अधिकारी इस मैच को ड्रा घोषित कर देंगे. लेकिन आईसीसी अधिकारियों की इस घोषणा के बाद कई सवाल खड़े हो सकते हैं जो कई नई विवाद पैदा कर सकते हैं.

सबसे बड़ा सवाल जो सामने आ रहा है कि आखिर किस आधार पर मैच को ड्रा घोषित कर रद्द किया जा सकता है. न तो मैच बारिश की वजह से धुला और न ही कोई और कारण रहा.

क्या है विवाद?

क्या सिर्फ़ पाकिस्तान के मैदान पर न उतरने के फ़ैसले की वजह से किसी मैच को ड्रा या रद्द घोषित किया जा सकता है? क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि इस फ़ैसले के बाद तो ये होगा कि अब जो भी टीम हार रही होगी वो ड्रेसिंग रूम में ही बैठी रहेगी और मैच को ड्रा घोषित कर दिया जाएगा.

ओवल टेस्ट में विवाद के बाद इंज़माम को चार मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. हालांकि, क्रिकेट के नियम ये कहते हैं कि अगर कोई भी टीम मैदान पर उतरने से मना करती है तो वो मैच को हार जाती है.

ओवल में गेंद के साथ छेड़छाड़ का विवाद उठने पर जब पाकिस्तान की टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई तो अंपायरों ने जाकर टीम से बात की थी.

अंपायरों के लाख मनाने के बावजूद पाकिस्तान ने मैदान पर उतरने से मना कर दिया था. जिसकी वजह से अंपायरों ने इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत दे दी थी.

इस पूरे विवाद के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के अध्यक्ष थे शहरयार खान. शहरयार खान का कहना है, "अगर मैच के परिणाम में किसी भी तरह का बदलाव किया जाता है तो वो इसका स्वागत करेंगे."

शहरयार अब भी अपनी टीम का बचाव करते दिखाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरना चाहती थी. गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोपों के बाद बस वो कुछ देर कर रही थी.

हेयर पर भी लगे थे आरोप

इस पूरे विवाद के लिए पाकिस्तान ने मैच के दौरान मैदान पर अंपायर रहे डेरल हेयर को ज़िम्मेदार ठहराया था. इंज़माम ने अंपायरों के रवैये के विरोध में खेलने से मना कर दिया

इस ओवल टेस्ट में चौथे दिन चाय के बाद पाकिस्तान की टीम पर गेंद के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे. उस वक्त इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही थी और चार विकेट के नुकसान पर 294 रन बना चुकी थी.

मैच के दौरान जब डेरल हेयर और बिली डॉक्ट्रोव ने गेंद के साथ छेड़छाड़ महसूस की तो उन्होंने इंग्लैंड की टीम को पाँच अतिरिक्त रन भी दिए थे.

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने तीनों टेस्ट मैचों की सीरीज़ पर तीन-ज़ीरो से कब्ज़ा कर लिया था. हालांकि, इस विवाद के बाद आईसीसी के ट्राइब्यूनल के पास चला गया था. जहाँ सुनवाई के दौरान इंज़माम उल हक़ और उनकी टीम को गेंद के साथ छेड़छाड़ के मामले में बरी कर दिया गया था.

इंज़माम को मिली थी सज़ा

मानमौवल के बाद टीम को पहले मैदान पर न उतारने के कारण और क्रिकेट की गरिमा को नुकसान पहुँचाने के लिए इंज़माम को चार मैचों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था.

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरल हेयर को भी आईसीसी ने अपने इलीट अंपयरों के पैनल से हटा दिया था और उन का मामला औद्योगिक ट्राइब्यूनल को सौंप दिया था.

डेरल हेयर पर इस पूरे विवाद के दौरान रंगभेद के भी आरोप लगे थे. लेकिन एक हफ़्ते तक ट्राइब्यूनल में चली सुनवाई के बाद हेयर पर से सारे आरोप वापिस ले लिए गए थे और मामला रफ़ा-दफ़ा हो गया था और किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया था.

इस पूरे विवाद के बाद डेरल हेयर आईसीसी के अंपायरिंग विकास कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान बतौर अंपायर मैदान पर अपनी वापसी की है.

हालांकि, अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है कि उन्हें पाकिस्तान के मैचों में अंपायरिंग की ज़िम्मेदारी दी जाती है या नहीं. मार्च के दौरान आईसीसी के मुख्य प्रबंधक डेव रिचर्ड्सन कह चुके हैं कि डेरल हेयर से पाकिस्तान के मैचों में अंपायरिंग कराने की संभावना काफ़ी कम है.

ओवल मैच को ख़राब करने और पाँचवे दिन के खेल की भरपाई पाकिस्तान ने 2012 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना का वायदा करके की है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+