स्टार इंडिया ने जीता IPL मीडिया और डिजिटल राइट्स, अगले पांच साल तक करेगा प्रसारण
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया राइट्स की नीलामी कर दी है। स्टार इंडिया ने इस निलामी में बाजी मारते हुए अगले पांच साल तक के लिए राइट्स खरीद लिए है। स्टार इंडिया को अगले पांच सालों के लिए भारत में टीवी और डिजिटल तथा बाकी दुनिया के लिए भी टीवी और डिजिटल के अधिकार मिले।
इस निलामी के लिए स्टार इंडिया ने 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2018 से 2022 तक आईपीएल प्रसारण ( टीवी और डिजिटल) के राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले 2008 से सोनी टीवी पर आईपीएल का प्रसारण होता था।
आपको बता दें कि टीवी राइट्स भारत के लिए- सोनी और स्टार इंडिया और डिजिटल भारत के लिए- एयरटेल, रिलायंस जियो, टाइम्स इंटरनेट, फेसबुक तो वहीं बाकी दुनिया के लिए- सुपर स्पोर्ट्स, ईकोनेट, यैप टीवी, ओएसएम जैसी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार बोर्ड को नीलामी से करीब 15 हजार करोड़ कमाने का अनुमान था लेकिन बोली अनुमान से ज्यादा लगी है। आईपीएल शुरू होने के बाद ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए यह दूसरी बार बोली लगी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
