For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान टूर पर ECB चेयरमैन ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, PCB से मांग रहे हैं माफी

नई दिल्लीः इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है और यह है पाकिस्तान में अपनी टीम को भेजने से मना करने का मामला। इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान में सफेद गेंद का टूर करना था और इंग्लैंड की महिला और पुरुष दोनों ही क्रिकेट टीमें एशियाई राष्ट्र का दौरा करने के लिए तैयार थी लेकिन न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान में होने के बावजूद दौरे से अपने हाथ खींच लिए और उनकी देखा देखी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी दौरा करने से इंकार कर दिया।

इंग्लिश क्रिकेट की चुप्पी टूटी-

इंग्लिश क्रिकेट की चुप्पी टूटी-

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी हाय तौबा मचाई जिससे ईसीबी की किरकिरी भी हुई क्योंकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक लंबी चुप्पी साधी हुई थी लेकिन वह अब टूट गई है। ईसीबी के चेयरमैन इयान वाटमोर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है और उन्होंने यह भी कहा है कि इंग्लैंड बोर्ड अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से वादा करता है कि अगली सर्दियों में पूर्ण संपन्न पाकिस्तान दौरा किया जाएगा जिसमें तीन टेस्ट मैच और पांच वन डे इंटरनेशनल मुकाबले शामिल होंगे।

वाटमोर ने डेली टेलीग्राफ के हवाले से मंगलवार को बताया की इस फैसले से जिन भी लोगों को कष्ट हुआ है खासकर पाकिस्तान को उसके लिए वे माफी मांगते हैं, और बहुत माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि ये जो फैसला किया है, ये बहुत मुश्किल निर्णय था और केवल खिलाड़ियों की मानसिक देखभाल और उनके भले को ध्यान में रखते हुए किया गया है क्योंकि ईसीबी की प्राथमिकता यही थी।

खिलाड़ियों से कुछ नहीं पूछा था- ईसीबी

खिलाड़ियों से कुछ नहीं पूछा था- ईसीबी

अब सवाल यह भी उठा था कि क्या पाकिस्तान में आने से इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने खुद ही मना कर दिया है तो इयान वाटमोर ने कहा है कि खिलाड़ियों ने तो इस बारे में कोई बात ही नहीं की थी और बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों से बिना पूछे ही पाकिस्तान ना जाने का फैसला किया था। अब पाकिस्तान को भरोसा दिलाया गया है कि आपके यहां अगली बार पक्का टूर किया जाएगा।

वे कहते हैं, "हम फिर से इस बात को लेकर प्रतिबद्धता जताते हैं कि हम पाकिस्तान में एक पूरा दौरा करेंगे जो कि अगले साल होगा और उसके हिसाब से प्लानिंग की जाएगी। हमारे पास इस प्लानिंग के लिए समय है।"

अगर ये दौरा हो जाता तो.....

अगर ये दौरा हो जाता तो.....

अगर इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में दौरा कर लेती तो यह 2005-6 के बाद पाकिस्तान में किया गया उनका पहला दौरा होता और अभी तक इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम तो पाकिस्तान में एक बार भी नहीं आई है। पुरुष की टीम को दो T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे उसके बाद में T20 वर्ल्ड कप में जाते और यह मुकाबले महिलाओं की टीम के साथ डबल हेडर में होने थे। इसके बाद महिला खिलाड़ी वहीं रुक जाती क्योंकि उनको तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेलनी थी। अब देखते हैं पाकिस्तान में क्रिकेट का भविष्य किस तरीके से आगे बढ़ता है।

Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 17:33 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+