इरफान पठान ने कहा- क्रिकेट दोबारा शुरू होगा तो सबके सामने होगी ये बड़ी चुनाैती
नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को गेंदबाजों के साथ बेहद सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके चोटिल होने की संभावना है। भारत में खिलाड़ी 25 मार्च से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद तब से देशव्यापी लॉकडाउन लागू था। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जो पिछले महीने पालघर जिले के बोईसर में नेट्स में गेंदबाजी करने के बाद प्रशिक्षण शुरू करने वाले पहले भारतीय टीम सदस्य बने।

गेंदबाजों पर फोकस करना होगा
इरफान पठान ने कहा कि आईपीएल टीमों समेत सभी टीमों को गेंदबाजों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि दो महीने बाद मैदान पर लौटने पर चोटों की संभावना अधिक होगी। उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर कहा, ''चोटों का प्रबंधन सबसे अहम है। हमें गेंदबाजों पर फोकस करना होगा।''

आईसीसी दे चुका है निर्देश
आईसीसी ने हाल ही में गेंदबाजों के लिए विशिष्ट दिशा-निर्देश भी दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि टीमों को गेंदबाजों के कार्यभार पर सावधानी बरतने की जरूरत होगी ताकि रीढ़ की तनाव फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोट से बचा जा सके क्योंकि खिलाड़ी प्रशिक्षण फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, '15 टीम में हर टीम में चार से छह गेंदबाज हैं। यह एक आईपीएल टीम हो, भारतीय टीम हो या कोई भी अंतरराष्ट्रीय या घरेलू टीम, हमें बेहद सावधानी बरतनी होगी क्योंकि हमारे लड़के कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर रहे हैं।'
संगकारा ने इन 2 भारतीय क्रिकेटरों को बताया खास, द्रविड़-गांगुली से की तुलना

खिलाड़ियों ने शुरू की ट्रेनिंग
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द किए जा चुके हैं। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, अब इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मैदान पर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही मैदान पर क्रिकेट की वापसी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
