भारत की वर्ल्ड कप टीम से खुश नहीं हैं गाैतम गंभीर, बताई सबसे बड़ी कमी
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप(ICC World Cup) के 12वें टूर्नामेंट का आगाज 30 मई से होने जा रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) ने लगभग पूरी तैयारियां कर ली हैं। साथ ही तय भी हो चुका है कि काैन से 15 खिलाड़ी जहाज से रवाना होकर इंग्लैंड एंड वेल्स में दम दिखाएंगे। इसमें कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जिसमें भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। हालांकि चाैथे नंबर के लिए अभी भी कईयों का मानना है कि अंबाती रायडू या ऋषभ पंत में से किसी एक को चुनना आवश्यक था। वहीं भारत को 2011 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने इस बड़े टूर्नामेंट के ठीक पहले चुनी टीम से थोड़ा नाराज दिखते नजर आए। उन्होंने बताया कि काैन सी बड़ी कमी अभी भी टीम में बाकी है।

बताई ये कमी
गौतम गंभीर ने टीम की कमी बताते हुए कहा कि अभी भी क्वालिटी पेसर की बड़ी जरुरत है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को और सहयोग चाहिए। आप कह सकते हैं कि हार्दिक पांड्या और विजय शंकर कमी पूरी कर सकते हैं, लेकिन मैं इन पर भरोसा नहीं कर सकता। ये खिलाड़ी टीम के संयोजन के लिए एकदम फिट हैं।" गंभीर ने सीएट क्रिकेट रेटिंग अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2019 में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही।
धोनी को लेकर खुलासा, जब कप्तान थे तो खिलाड़ियों पर 10 हजार का जुर्माना लगाना चाहते थे

रियल चैंपियन देगा रोबिन राउंड
गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार वर्ल्ड कप रोबिन राउंड फॉर्मेट में होगा। इसके बारे में उन्होंने कहा कि यह अच्छा टूर्नामेंट होगा, क्योंकि सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। रोबिन राउंड फॉर्मेट असल में रियल चैंपियन देगा। मैं मानता हूं कि आगे भी इसी तरह के फॉर्मेट में वर्ल्ड हो। साथ ही गंभीर ने उन 4 टीमों के नाम भी बताए जो अंत तक जाएंगी। गंभीर के अनुसार, भारत-आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड-न्यूजीलैंड अंत तक जाएंगी। गंभीर का मानना है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छी बॉलिंग लाइनअप है। वहीं, इंग्लैंड को मेजबानी का फायदा मिल सकता है। साथ ही साथ न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस लिहाज से न्यूजीलैंड भी फेरबदल कर सकती है।

वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
IPL 2019 के फाइनल में हार गया चेन्नई तो फूट-फूट कर रोने लगा बच्चा, वीडियो हुआ वायरल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
