For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेन स्टोक्स के पिता की हालत हुई गंभीर, टीम छोड़कर अस्पताल पहुंचे

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अहम ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती हुए हैं। स्टोक्स फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर को शुरू होने जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं। उनके पिता न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका आए थे ताकि बेटे को खेलते हुए देख सकें। लेकिन गेड की अचानक हालत बिगड़ गई और उन्हें जोहान्सबर्ग के एक अस्पचाल में भर्ती करवाया गया गया।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा, बेन स्टोक्स के पिता, गेड को सोमवार को "गंभीर बीमारी" से पीड़ित होने और गंभीर स्थिति में रहने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान के अनुसार, 'ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच से पूर्व सुपरस्पोर्ट्स पार्क में हो रहे टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया ताकि वह अपने पिता के पास रह सकें। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस मुश्किल वक्त में बेन और उनके परिवार के साथ खड़ा है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड, बेन और उनके परिवार के समर्थन के लिए अनुरोध करता है कि मीडिया इस समय बेन और उसके परिवार की निजता का सम्मान करें।'

बता दें कि सीरीज शुरू होने से पहले तीन दिन के अभ्यास मैच में स्टोक्स ने पहली पारी में 65 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंग्लैंड ने सात विकेट पर 456 रन बनाए थे। साथ ही 13 ओवर फेंके और साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज पीटर मालन का विकेट लिया। लेकिन इसके बाद स्टोक्स तुरंत अपने पिता के पास पहुंच गए। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट गुरुवार से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरू होगा। लेकिन स्टोक्स टीम का हिस्सा बन पाएंगे, इसपर सस्पेंस बना हुआ है।

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 16:38 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+