ये 3 अहम चीजें करेंगी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू, हर टीम को होगा फायदा
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की सरजमीं पर शुक्रवार 9 नवंबर से वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप(ICC World T20) का आगाज होने जा रहा है। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2018 में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बड़े टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले आईसीसी ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस बार वुमेंस वर्ल्ड कप में क्रिकेट से जुड़ी एक अहम चीज डेब्यू करने जा रही है। इसके अलावा इस बात का भी खुलासा हो गया है कि कितनों देशों में इसका लाइव प्रसारण होगा।
ये 3 टेकनीक होंगी इस्तेमाल
आईसीसी ने ऐलान किया है कि वह इस बार वर्ल्ड कप में डिसिजन रिव्यु सिस्टम(डीआरएस), बॉल ट्रेकिंग और एज डिटेक्शन टेक्नोलॉजी का प्रयोग होगा। ऐसा पहली बार है जब वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इस टेकनीक का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा इस बार इस टूर्नामेंट को 200 से ज्यादा देशों में प्रसारित किया जाएगा, जो कि मेन्स टूर्नामेंट के बाद पहली बार होगा।
आईसीसी ने किया है ऐलान
एक मीडिया रिलीज में आईसीसी ने कहा, "पिछले साल हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड की बात करें तो इसने व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वर्ल्ड कप के फाइनल को एक साथ 180 मिलियन लोगों ने देखा था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान देखा गया था कि महिला क्रिकेट की व्यूवरशिप में रोज उछाल देखा गया था। 70 फीसदी क्रिकेट फैंस का कहना है कि वह वुमेन क्रिकेट को भी देखना चाहते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
