ईसीबी-आईपीएल वार्ता सफल होगी?
नई दिल्ली, 15 नवंबरः क्या ईसीबी और आईपीएल में बातचीत सफलहो सकेगी?इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकारी जल्द ही आईपीएल को लेकर जारी गतिरोध का हल निकालने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि इस बातचीत का सकारात्मक हल निकलेगा और इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल की शोभा बढ़ा सकेंगे।
यहां याद दिला दें कि आईपीएल का दूसरा सत्र अगले वर्ष अप्रैल में शुरू होगा। जनवरी में नए खिलाड़ियों की बोली लगाई जानी है, लिहाजा इस मामले का हल उससे पहले निकाला जाना बहुत जरूरी है। हाल के दिनों में हुई प्रगति को देखते हुए आईपीएल और ईसीबी अधिकारियों की बैठक के सफल होने की आस लगाई जा सकती है।
सबसे अहम बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ईसीबी के केंद्रीय करार पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए हैं। भारत के साथ खेली जा रही सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के दौरान ही उन्हें सकारात्मक नतीजे का इंतजार है, जिसके बाद वे अपने पेशेवर करियर को नया आयाम दे सकेंगे।
ईसीबी और आईपीएल के बीच आयोजन के समय को लेकर तालमेल नहीं बन पा रहा है। इसी मुद्दे के समाधान के लिए दोनों संस्थाओं के प्रमुख मिल-बैठकर बात करेंगे। पिछले वर्ष ईसीबी ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से मना कर दिया था लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इसे अपने हित में नहीं बताया था।
दूसरे संस्करण से पहले आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी ने व्यक्तिगत स्तर पर इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन और हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स के बात की है। दोनों खिलाड़ी आईपीएल से जुड़ने को इच्छुक हैं लेकिन इसके लिए उन्हें ईसीबी की संस्तुति चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications