Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट का विकेट हासिल करना सपने के सच होने जैसा- तस्कीन अहमद

नई दिल्ली। टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरु होने जा रहा है और यह एकमात्र टेस्ट मैच होगा जो बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ खेलेगी। इस टेस्ट मैच को लेकर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद काफी रोमांचक हैं। तस्कीन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का विकेट लेने को काफी अहम बताया है। उन्होंने कहा कि अगर वह कोहली का विकेट हासिल करते हैं तो वह उनके लिए बेहद सुखद अनुभव होगा।



टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की तारीफ करते हुए तस्कीन अहमद ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी का शीर्षक्रम काफी मजबूत है, ऐसे में इस तरह की मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने गेंदबाजी करना काफी कठिन होता है, लेकिन अगर मैं कोहली का विकेट हासिल करने में सफल होता हूं तो यह मेरे लिए काफी सुखद अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि कोहली विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं, ऐसे में इतने बड़े स्तर के खिलाड़ी का विकेट लेना अफने आप में काफी रोमांचक है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी कि हम कोहली का विकेट जल्दी हासिल करें, यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा।

इसे भी पढ़ें- रिकी पोंटिंग ने कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी

आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने टीम इंडिया ए के खिलाफ दो एकदिवसीय अभ्यास मैच सिकंदराबाद में खेला था, जिसके बाद वह हैदराबाद के लिए रवाना हो गई जहां वह टीम इंडिया के खिलाफ एकलौता टेस्ट मैच खेलेंगे। विराट कोहली के लिए गत वर्ष 2016 काफी सफल रहा है और बांग्लादेश की टीम को इस बात का अंदाजा है कि वह किसी भी टीम के लिए कितना घातक साबित हो सकते हैं। कोहली ने न्यूजीलैंडे, इंग्लैंड व वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का भी प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी लगाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+